फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Now the facility of heating milk with electric kettle started in Women's Hospital

Almora News: महिला अस्पताल में अब इलेक्ट्रिक केतली से दूध गरम करने की सुविधा शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Now the facility of heating milk with electric kettle started in Women's Hospital
अल्मोड़ा जिला महिला अस्पताल में इलेक्ट्रिक केतली में नवजातों के लिए दूध गर्म करते तीमारदार। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला महिला अस्पताल में अब नवजातों के लिए इलेक्ट्रिक केतली में दूध गर्म होगा। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी व्यवस्था की है। अब प्रसूताओं और तीमारदारों को नवजातों के लिए दूध गर्म करने के लिए मोमबत्ती की लौ या होटलों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में नवजातों के लिए दूध गर्म करने की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसलिए प्रसूताओं और तीमारदारों को मोमबत्ती की लौ पर या होटलों में दूध गर्म करना पड़ रहा था। उनकी इस समस्या को संवाद न्यूज एजेंसी ने आठ दिसंबर के अंक में ‘हाय ये बदहाली... नवजात के लिए दूध गर्म करने की सुविधा तक मयस्सर नहीं’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर अस्पताल प्रबंधन ने नवजातों के लिए दूध गर्म करने को इलेक्ट्रिक केतली की व्यवस्था की है। प्रबंधन के मुताबिक हर वार्ड में इलेक्ट्रिक केतली की व्यवस्था हुई है जिससे अब प्रसूताओं और तीमारदारों की समस्या का समाधान हो गया है। अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं और उनके तीमारदारों ने संवाद न्यूज एजेंसी का आभार जताया है।
विज्ञापन

बच्चों के दूध गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक केतली की सुविधा दी गई है। प्रसूताएं और तीमारदार वार्ड में तैनात नर्सों को अपनी समस्या बता सकते हैं। तत्परता से उनकी समस्याओं का समाधान होगा। - डॉ. प्रीति पंत, पीएमएस महिला अस्पताल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed