{"_id":"684dc14757c1ce13fd037ca3","slug":"now-students-will-also-learn-electrical-engineering-in-dwarahat-polytechnic-almora-news-c-232-1-alm1002-129452-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: द्वाराहाट पॉलिटेक्निक में अब विद्यार्थी इलेक्िट्रकल इंजीनियरिंग भी सीखेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: द्वाराहाट पॉलिटेक्निक में अब विद्यार्थी इलेक्िट्रकल इंजीनियरिंग भी सीखेंगे
Sun, 15 Jun 2025 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट पॉलिटेक्निक
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय पॉलिटेक्निक द्वाराहाट में अब विद्यार्थी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की बारीकियां भी सीखेंगे। एआईसीटीई से संस्थान को ट्रेड संचालित करने की अनुमति भी मिल चुकी है। अब आधुनिक तकनीकी शिक्षा में निपुण होकर युवाओं के लिए सरकारी और निजी संस्थानों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। अल्मोड़ा से 75 किमी दूर जिले के युवाओं को तकनीकी शिक्षा का ज्ञान देने के लिए वर्ष 1975 में द्वाराहाट पॉलिटेक्निक स्थापित हुआ। यहां सिविल, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, आईटी, इलेक्ट्राॅनिक इंजीनियरिंग, ओटोमेशन एंड रोबोटिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, फार्मेसी ट्रेड संचालित होते है। अब जल्द यहां इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ट्रेड भी संचालित होगा।
एआईसीटीई से इस तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स को संचालित करने की अनुमति भी मिल चुकी है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ट्रेड के तहत युवा बिजली उत्पादन, वितरण, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और आधुनिक उपकरणों की मरम्मत कार्य में दक्ष होंगे। इससे युवाओं की इलेक्ट्रिकल के क्षेत्र में रोजगार पाने की राह आसान बनेगी।