{"_id":"5e43fd298ebc3ee5947ff952","slug":"now-ranikhet-s-cemetery-will-illuminate-with-electricity-ranikhet-news-hld37324264","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिजली की रोशनी से जगमगाएगा रानीखेत का कब्रिस्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिजली की रोशनी से जगमगाएगा रानीखेत का कब्रिस्तान
विज्ञापन
कब्रिस्तान में इस तरह से लगाए जा रहीं हैं लाइटें। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत का कब्रिस्तान अब बिजली की रोशनी से जगमगाएगा। छावनी परिषद ने यहां बिजली के पोल खड़े कर दिए हैं। अब मुस्लिम समुदाय के लोगों को सूर्यास्त के बाद जनाजा दफन में अंधेरे की दुश्वारियों से नहीं जूझना पड़ेगा। इसके लिए समुदाय के लोगों ने छावनी परिषद और सभासद विनोद कुमार का आभार जताया है।
बता दें कि मुस्लिम समुदाय में कई बार जनाजे का दफन मगरिब (सूर्यास्त) के बाद भी किया जाता है। कब्रिस्तान जंगल में होने के कारण वहां बिजली की व्यवस्था नहीं है। कई बार जनाजा दफन करने में समुदाय के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहां जंगली जानवर भी रहते हैं। वहां बिजली की व्यवस्था करने की मांग लोग लंबे समय से कर रहे थे।
छावनी परिषद के सभासद विनोद कुमार के सम्मुख भी यह समस्या उठी। उन्होंने इसके लिए छावनी परिषद में मांग उठाई अब वहां पोल लगने शुरू हो गए हैं। उन्होंने सोलर लाइटों की व्यवस्था करने का भी आश्वासन दिया है। लाइट लगने के बाद कब्रिस्तान में अंधेरे की समस्या दूर हो जाएगी। जगमग रोशनी देगा। इधर, मस्जिद कमेटी के सदर मो. इरफान, कामरान कुरैशी, वसीम नवाब, सुल्तान खान और नईम खान आदि ने छावनी परिषद का आभार जताया है।