{"_id":"65789fb13a8488c85606cd77","slug":"now-hospital-will-provide-facility-for-treatment-almora-news-c-232-1-alm1002-5886-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मेडिकल काॅलेज में अब हो सकेंगे जटिल ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मेडिकल काॅलेज में अब हो सकेंगे जटिल ऑपरेशन
Tue, 12 Dec 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में दो साल बाद ओटी का संचालन शुरू हुआ है। अब यहां हर तरह के ऑपरेशन हो सकेंगे जिससे मरीजों को राहत मिलेगी और उन्हें हायर सेंटर की दौड़ नहीं लगानी होगी। पहले दिन यहां दो ऑपरेशन हुए।
मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्य और एसी का संचालन नहीं होने से ओटी संचालित नहीं हो रही थी। यहां सिर्फ हल्के ऑपरेशन कर औपचारिकता निभाना कॉलेज प्रबंधन की मजबूरी बन गया था। जटिल ऑपरेशन के लिए मरीज हल्द्वानी, बरेली समेत अन्य शहरों की दौड़ लगा रहे थे। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के अनुसार मंगलवार से मेडिकल कॉलेज ओटी का विधिवत रूप से संचालन शुरू किया गया है। अब यहां हर तरह के ऑपरेशन हो सकेंगे जिससे मरीजों को राहत मिलेगी।
पहले दिन हुए दो जटिल ऑपरेशन
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को हर्निया और गॉलब्लैडर के दो सफल ऑपरेशन हुए। सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सत्य नारायण राव ने बताया कि सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार को ऑपरेशन होंगे। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को बेहतर सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। टीम में डाॅ. निशांत बिष्ट, डॉ. करमवीर, डॉ. सुनील जसवाल, डॉ. प्रवीण, डॉ. अभिषेक, गौरव कुमार, ललिता मेहता मौजूद रहे। संवाद