{"_id":"58e771854f1c1bf5465b8c3c","slug":"now-enjoy-the-water-atm-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अल्मोड़ा में वाटर एटीएम का लुत्फ उठाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अल्मोड़ा में वाटर एटीएम का लुत्फ उठाएं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 07 Apr 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन गर्मियों में आम जनता के साथ पहाड़ घूमने आने वाले पर्यटकों को महंगी बंद बोतलों का पानी नहीं खरीदना पड़ेगा। नवाचार निधि योजना के तहत नगर पालिका ने शहर के बीचों बीच वाटर एटीएम लगाने की कवायद शुरू कर दी है। जिसके लिए नेचुरल रिसर्च एसोसिएशन और पालिका के बीच एमओयू भी साइन होने जा रहा है। वाटर एटीएम लगने के बाद आम लोगों और पर्यटकों को तीन से पांच रुपये कीमत में प्यूरीफाई पानी पीने को मिल सकेगा।
विज्ञापन
शहर के लोगों को अब बैंक एटीएम की तरह वाटर एटीएम भी देखने को मिलेगा।
नगर पालिका शहर के बीचों बीच वाटर एटीएम लगाने की तैयारी कर रही है। वाटर एटीएम बन जाने के बाद बाजार में 20 रुपये कीमत के पानी की बोतल के बजाए लोग अब तीन से पांच रुपये कीमत की पानी की बोतल की खरीददारी कर सकेंगे। जिला नवाचार निधि योजना के तहत वाटर एटीएम के लिए 4.50 लाख रुपये जारी हो चुका है। जबकि 50 हजार रुपये संस्था इसमें खुद लगाएगी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने भी वाटर एटीएम के लिए कमरा तैयार करने के लिए 1.75 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। जिसमें बिजली और पानी का कनेक्शन पालिका लगा कर देगी। जिसके बाद दो तीन माह में वाटर एटीएम बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि वाटर एटीएम तैयार करने के लिए पालिका पार्किंग के पास जमीन दे रही है। जहां वाटर एटीएम के लिए कमरा तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक साल तक नेचुरल रिसर्च संस्था वाटर एटीएम का संचालन खुद करेगी और एक साल बाद वह इसे पालिका को हस्तांतरित कर देगी। बहरहाल पालिका इस कार्य को जल्द से जल्द शुरू करना चाहती है ताकि योजना तैयार हो जाने के बाद शहरवासियों और बाहर से आने वाले लोगों को शहर में कम कीमत में साफ पानी उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन