{"_id":"5926cb564f1c1be45b53703e","slug":"notification-for-the-bypolls-of-panchayat-vacancies","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत के रिक्त पदों पर उपचुनाव को अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत के रिक्त पदों पर उपचुनाव को अधिसूचना जारी
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
Updated Thu, 25 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सविन बंसल ने पंचायतों में रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। जिले में पांच ग्राम प्रधानों और 73 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव होना है। 29 मई और 30 मई को नामांकन होंगे।
विज्ञापन
13 जून को मतदान और 15 जून को मतगणना होगी।जिले में ताड़ीखेत ब्लॉक में ग्राम पंचायत ऐरोली, सल्ट में पीनाकोट, मौलेख, ताकुला में बसौली और भिकियासैंण में ग्राम पंचायत मयोली के प्रधान के पद रिक्त हैं। हवालबाग ब्लॉक में 23, धौलदेवी में 12 ताकुला में छह, सल्ट में 19, द्वाराहाट में एक, स्याल्दे, ताड़ीखेत में तीन-तीन, भिकियासैंण में चार और लमगड़ा ब्लॉक में दो ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन होना है।
विज्ञापन
इन पदों के लिए नामांकन पत्र 29 और 30 मई को प्रात: 10 बजे से सायं पांच बजे तक जमा होंगे। 31 मई को प्रात:10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच, एक जून को प्रात: दस बजे से एक बजे तक नाम वापसी, दो जून को चुनाव चिन्ह आवंटन, 13 जून को प्रात: आठ बजे से सायं पांच बजे तक मतदान होगा। 15 जून को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन