{"_id":"6a2c44ad7288f8afcd04cff9","slug":"notices-issued-to-eight-operators-for-not-complying-with-fire-safety-standards-almora-news-c-232-1-alm1002-144736-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 36 प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 36 प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने पर अग्निशमन विभाग ने 36 प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी किए। फायर स्टेशन अल्मोड़ा की टीम ने शुक्रवार को होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस, सीएससी का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच की।
इस दौरान टीम ने अग्निशमन यंत्रों की स्थिति, आपातकालीन निकास व्यवस्था, बिजली व्यवस्था और अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र की जांच की। जांच में अग्नि सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं करने पर आठ प्रतिष्ठान स्वामियों को नोटिस जारी कर जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
फायर सर्विस कर्मियों ने प्रतिष्ठान संचालकों और कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग और आपात स्थिति में बचाव के तरीके बताए।
सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि लोगों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया कि अग्निशमन विभाग का यह अभियान अभी जारी रहेगा।