फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Notice issued to doctor accused of threatening wife

Almora News: पत्नी को धमकी देने वाले आरोपी डॉक्टर को नोटिस जारी

Sun, 23 Apr 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 23 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to doctor accused of threatening wife
अल्मोड़ा। पत्नी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने डॉक्टर पति को नोटिस तामील कराया है। दूसरा विवाह करने के आरोप की जांच करते हुए पुलिस संबंधित महिला का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के सरकारी अस्पताल में तैनात एक महिला चिकित्सक ने लमगड़ा के अस्पताल में तैनात अपने डॉक्टर पति पर जान से मारने और दूसरा विवाह करने का आरोप लगाते हुए बीते 16 मार्च को थाने में तहरीर दी थी। एक माह बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर के खिलाफ पूर्व में धारा 504, 506, 509 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे नोटिस तामील कराया गया है। उससे जल्द पूछताछ होगी। लमगड़ा थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि डॉक्टर पर जिस युवती के साथ विवाह करने का आरोप लगा है, उसकी खोजबीन की जा रही है। फिलहाल उसका पता नहीं चल सका है। सामने आया है कि वह पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट की निवासी है। वहीं पीड़िता ने कहा कि उस महिला ने भी डॉक्टर को अपना पति बताते हुए उसके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed