फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Not yet open public drug center in district hospital

जिला अस्पताल में अब तक नहीं खुला जन औषधि केंद्र

Tue, 28 Nov 2017 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Tue, 28 Nov 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
Not yet open public drug center in district hospital
medicine - फोटो : Demo Pic

 जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र नहीं खुल सका है। जिला अस्पताल में जन औषधि खोलने इस प्रकिया की शुरुआत पूर्व जिलाधिकारी सविन बंसल कर गए थे। जिसके बाद से लगातार इस मामले में सिर्फ कागज ही दौड़ते रहे। जन औषधि केंद्र नहीं खुलने के कारण मरीजों को बाजार से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। 

विज्ञापन


 केंद्र सरकार ने प्रत्येक जिले में जन औषधि केंद्र खुलवाने की शुरुआत की थी ताकि मरीजों को महंगी दवाइयां भी सस्ती दरों पर उपलब्ध हो सकें। नगर में बेस अस्पताल में पूर्व में जन औषधि केंद्र खोला गया था, लेकिन नगर के बीचों बीच स्थित होने के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की ज्यादा भीड़ रहती है। बगल में ही महिला अस्पताल होने के कारण यहां दोनों अस्पतालों में मरीजों की अच्छी खासी भीड़ हो जाती है। जिला अस्पताल में ही हर रोज तीन सौ से अधिक ओपीडी होती है।
विज्ञापन


लोगों की मांग के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र खोलने के लिए मंजूरी देते हुए एक समति का गठन किया था। जिसमें जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक, मुख्य कोषाधिकारी और दो उप मुख्य चिकित्साधिकारियों को शामिल किया गया था ताकि वह जन औषधि केंद्र के लिए आने वाले आवेदनों के बारे में विचार कर आगे की कार्रवाई कर सकें। जिला अस्पताल में दंत चिकित्सक कक्ष के पास ही जन औषधि केंद्र के लिए जगह भी तय कर दी गई, लेकिन कई माह बाद भी जन औषधि केंद्र अस्तित्व में नहीं आ सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 इधर जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डा. प्रकाश वर्मा ने बताया कि जन औषधि केंद्र के लिए एक समिति को मंजूरी दे दी गई है और समिति द्वारा ड्रग लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया है। प्रक्रिया लंबी होने के कारण इसमें थोड़ा विलंब जरूर हो रहा है, लेकिन दिसंबर के अंत तक जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र को मरीजों के लिए खोल दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed