फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Not satisfied Himanshu Dharmashakthu's death knell

नहीं सुलझी हिमांशु धर्मशक्तू की मौत की गुत्थी

Wed, 13 Dec 2017 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Wed, 13 Dec 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन

न्यू इंदिरा कालोनी खत्याड़ी निवासी हिमांशु धर्मसक्तू के मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर जन संघर्ष समिति खत्याड़ी और जोहार सांस्कृतिक संगठन अल्मोड़ा ने 15 दिसंबर से गांधी पार्क में क्रमिक अनशन शुरू करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि 24 नवंबर को हिमांशु धर्मशक्तू बारात की पार्टी में महतगांव में गया था। छह दिन बाद हिमांशु का शव 29 नवंबर को कोसी नदी के किनारे बरामद हुआ। पुलिस ने हिमांशु की मौत के मामले में दो दिसंबर को पांच युवाओं के खिलाफ धारा 302 और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक आरएस टोलिया को सौंपी है। पुलिस ने विवाह समारोह की पार्टी के वीडियो फुटेज देखकर कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन अब तक पुलिस हिमांशु की मौत की गुत्थी सुलझाने में सफल नहीं हो सकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खत्याड़ी के ग्रामीण गत ग्यारह दिसंबर को प्रदर्शन भी कर चुके हैं। घटना की सच्चाई का पता लगाने के लिए हालांकि पुलिस को आरोपियों का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की अनुमति मिल गई है। फिलहाल लाई डिटेक्टर टेस्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर जनसंघर्ष समिति खत्याड़ी के अध्यक्ष हरीश कनवाल और जोहार सांस्कृतिक संगठन ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर 15 दिसंबर से प्रात: 11 बजे गांधी पार्क में क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed