{"_id":"595a76574f1c1b885c8b4601","slug":"no-water-in-rajsara-canal-planting-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेसरा नहर में पानी नहीं, रोपाई हो रही प्रभावित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेसरा नहर में पानी नहीं, रोपाई हो रही प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कज्यूली सड़क निर्माण के दौरान राजसेरा नहर क्षतिग्रस्त होने से अब नहर में कई माह से पानी नहीं आ रहा है। नहर में पानी की सप्लाई नहीं होने से अकुणाई, वज्यूली सिटोली, माल्दे आदि गांवों में धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। इन गांवों में अब तक रोपाई शुरू नहीं हो सकी है। गुस्साए काश्तकारों ने नहर में जल्द पानी नहीं आने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
प्रांतीय खंड लोनिवि ने छह माह पूर्व कज्यूली सड़क के निर्माण के दौरान वज्यूली में राजेसरा नहर क्षतिग्रस्त कर दी थी। नहर क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों ने लोनिवि और सिंचाई विभाग ने नहर को दुरुस्त करने की कई बार मांग की, लेकिन आज तक दोनों विभागों ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की।
विज्ञापन
इसके चलते अकुणाई, माल्दे, वज्यूली और सिटोली गांव में अब तक धान की रोपाई शुरू नहीं हो पाई है। अणां की प्रधाना मीना देवी, माल्दे की कमला बिष्ट, पूर्व प्रधान गणेश सिंह नेगी, दिगपाल भंडारी, देव सिंह, रतन सिंह, पदम सिंह और नारायण राम ने चेतावनी दी है कि यदि लोनिवि और सिंचाई उप खंड बैजनाथ ने जल्द ही नहर की मरम्मत कराकर पानी की सप्लाई बहाल नहीं की तो काश्तकार आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन