{"_id":"638100b382f6bf17d04cb649","slug":"no-water-from-last-20-days-in-andoli-inter-college-almora-news-hld4832083193","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora: स्कूल में बच्चों के लिए नहीं पीने का पानी, शौचालयों में लटके ताले, मिड डे मील भी ऐसे है पकाया जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: स्कूल में बच्चों के लिए नहीं पीने का पानी, शौचालयों में लटके ताले, मिड डे मील भी ऐसे है पकाया जा रहा
Sat, 26 Nov 2022 03:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 03:54 PM IST
सार
राजकीय इंटर कालेज अंडोली स्कूल में 140 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। सभी घरों से पानी की बोतल ढोकर प्यास बुझा रहे हैं। पानी की व्यवस्था न होने से शौचालयों में ताले लटकाने पड़े हैं। बच्चे घर से पानी की बोतल ले जाने को मजबूर हैं तो गदेरों से पानी ढोकर मिड डे मील पकाया जा रहा है।
विज्ञापन
अल्मोड़ा के राइंका अंडोली का सूखा पड़ा नल। संवाद
- फोटो : ALMORA
विस्तार
भले ही नई शिक्षा नीति लागू कर सरकारी शिक्षा को बढ़ावा देने के दावे हो रहे हैं। बावजूद इसके सरकारी स्कूलों में बच्चों को पेयजल तक नसीब नहीं हो रहा है। धौलादेवी के राजकीय इंटर कालेज अंडोली में 20 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
हालात यह हैं कि बच्चे घर से पानी की बोतल ले जाने को मजबूर हैं तो गदेरों से पानी ढोकर मिड डे मील पकाया जा रहा है। वहीं पेयजल आपूर्ति ठप होने से शौचालयों में ताले लटकाने पड़े हैं। धौलादेवी ब्लॉक के अंतर्गत अंडोली-घुरकूना सड़क का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज अंडोली को पेयजल आपूर्ति करने वाली पेयजल योजना ध्वस्त हो गई, जिससे 20 दिनों से विद्यालय में पानी की आपूर्ति ठप है। स्कूल में 140 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। सभी घरों से पानी की बोतल ढोकर प्यास बुझा रहे हैं। पानी की व्यवस्था न होने से शौचालयों में ताले लटकाने पड़े हैं। झांकर सैम जन कल्याण सेवा समिति अंडोली के महासचिव चंद्रमणि भट्ट ने कहा कि विद्यालय की क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को जल्द दुरुस्त कर पानी आपूर्ति बहाल की जाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: छात्र को मुर्गा बनाया...फिर डंडे बरसाए, बर्बरता के लिए जानी जाती है ये महिला टीचर
दो किमी दू्र से पानी ढो रही भोजन माता
राजकीय इंटर कालेज अंडोली में मिड डे मील पकाने तक को पानी नहीं है। हालात यह हैं कि भोजन माता दो किमी दूर से पानी ढोकर मिड डे मील पका रही है और तब जाकर बच्चों को यह परोसा जा रहा है।