Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No Ultrasound In District Hospital

Almora News: जिला अस्पताल में अल्ट्रासांउड ठप, मरीज बेहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
No Ultrasound In District Hospital
जिला अस्पताल में अल्ट्रासांउड ठप।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में तैनात दोनों रेडियोलॉजिस्टों के एक साथ अवकाश पर जाने से जिले के लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। हालात यह हैं कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप हो गए हैं और कक्षों में ताले लटकाने पड़े हैं। मरीज यहां दर्द से कराहते हुए अल्ट्रासाउंड को दूर-दराज से पहुंचे। लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल में जनपद के विभिन्न हिस्सों में कड़ाके की ठंड के बावजूद 40 से अधिक मरीज अल्ट्रासाउंड को पहुंचे। सुबह से ही यहां पहुंचे मरीज रेडियोलॉजिस्ट के कक्ष के दरवाजे खुलने का इंतजार करते रहे। लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। अस्पताल में तैनात एक रेडियोलॉजिस्ट लंबे समय से अवकाश पर चल रहे हैं। लेकिन शनिवार को दूसरे रेडियोलॉजिस्ट भी अवकाश पर चले गए। ऐसे में अल्ट्रासाउंड कक्षों में ताला लटका रहा और मरीजों को फजीहत झेलनी पड़ी। दर्द से राहत मिलने की उम्मीद में अल्ट्रासाउंड कराने यहां पहुंचे मरीजों को दोनों रेडियोलॉजिस्ट के न होने से बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कई लौटे मायूस तो कई मरीजों को काटने पड़े निजी क्लीनिकों के चक्कर
अल्मोड़ा। दोनों रेडियोलॉजिस्टों के न होने से मरीज बेहाल रहे। इन हालातों में कई मरीज मायूस होकर घर लौटे तो कई मरीजों ने निजी क्लीनिकों का रुख किया। बेहद सस्ते में अल्ट्रासाउंड कराने जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को निजी क्लीनिकों में ऊंची फीस चुकानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नाक, कान, गले का उपचार भी ठप
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में ईएनटी डॉक्टर भी लंबे समय से अवकाश पर हैं, जिससे यहां नाक, कान, गले का उपचार ठप है। हर रोज दूर-दराज से 30 से अधिक मरीज नाक, कान, गले की बीमारी से जूझते हुए यहां पहुंच रहे हैं। लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।

दोनों रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश में रहने से जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। रेडियोलॉजिस्ट के अस्पताल पहुंचते ही लोगों को सुविधा मिलने लगेगी। ईएनटी के डॉक्टर भी अवकाश पर चल रहे हैं।
डॉ. अरविंद पांगती, प्रभारी पीएमएस, जिला अस्पताल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed