फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No Trunching Ground In Garur

कूड़ाघर के लिए शीघ्र जमीन चिन्हीत करें नगर पंचायत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
No Trunching Ground In Garur
गरुड़ गंगा में गिराया गया कूड़ा - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर पंचायत प्रशासन घर-घर से कूड़ा तो उठा रहा है लेकिन इसे गरुड़ गंगा नदी को मैला किया जा रहा है। नदी में घर-घर से उठाया जा रहा कूड़ा फेंका जा रहा है। यहां ट्रंचिंग ग्राउंड की व्यवस्था न होने से यह स्थिति सामने आई है। नगर पंचायत प्रशासन अब तक इसके लिए जगह नहीं तलाश पाया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने सफाई अभियान के लिए दस पर्यावरण मित्रों को तैनात किया है। कूड़ा वाहनों के जरिये घर-घर से कूड़ा उठाया जा रहा है लेकिन कूड़ा निस्तारण का कोई विकल्प नहीं है। यही कारण है कि कूड़ा वाहन कूड़े को गरुड़ गंगा नदी में फेंक रहे हैं। लोगों ने नगर पंचायत के ईओ और प्रशासक से ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए जमीन तलाशने की मांग की है। उधर, भकुनखोला, नौघर, स्याल्दे टीट, बैजनाथ, पाये, सिल्ली, गढसेर वार्ड के लोगों ने सड़क के किनारे और हर घर के सामने कूड़ा डिब्बा स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों की पीड़ा
नगर पंचायत गरुड़ की कूड़ा निस्तारण की सबसे बड़ी समस्या हैं। नगर पंचायत को ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए जमीन का चयन करना चाहिए।
-भावना तिवारी, टीट बाजार
नगर पंचायत बनने के बाद कूड़ा निस्तारण की कुछ समस्या हल हुई हैं। नगर पंचायत को नगर पंचायत में हर कस्बे में कूड़ादान स्थापित करना होगा।
-प्रेम सिंह नेगी, अध्यक्ष व्यापार संघ, टीट बाजार
कूड़े की समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए। पर्यावरण मित्रों को नगर पंचायत के सभी मोहल्लों में सफाई अभियान चलाना चाहिए।
-प्रियंका भंडारी
नगर पंचायत को नगर में जगह जगह पर जैविक और अजैविक कूड़ादान अस्थायी स्थापित करने चाहिए। नदी में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
-पूरन जोशी
अधिकारी का पक्ष
नगर पंचायत ने कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन चयन के लिए राजस्व पुलिस को निर्देश दिए गए है। नगर पंचायत जल्द ही जमीन का चयन करेगी।
-राज कुमार पांडे, एसडीएम, गरुड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed