फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No Toilet For Woman

Almora News: अल्मोड़ा में नहीं बन सका महिला शौचालय

Sat, 20 May 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 20 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
No Toilet For Woman
अल्मोड़ा। नगर में महिलाओं के शौचालयों का अभाव है। पालिका ने महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट निर्माण का प्रस्ताव बनाया जो शासन में धूल फांक रहा है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में पालिका के 10 से अधिक सार्वजनिक शौचालय संचालित हैं। माल रोड, चौघानपाटा, एनटीडी और प्रधान डाकघर के पास पुरुष शौचालयों के साथ ही महिला शौचालय का निर्माण किया गया है जिनके उपयोग से महिलाएं परहेज करतीं हैं।
नगर में रोज खरीदारी, उपचार और अन्य कार्यों से दूरदराज के हिस्सों से तीन हजार से अधिक महिलाएं पहुंचती हैं लेकिन उनके लिए अलग शौचालय न होने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। पालिका प्रशासन ने महिलाओं की इस परेशानी को सुलझाने के लिए चार माह पूर्व माल रोड पर पिंक टॉयलेट के निर्माण के लिए 24,76,000 रुपये का प्रस्ताव शासन में भेजा जिसे स्वीकृति नहीं मिल सकी है और यह प्रस्ताव सरकारी फाइलों में सिमटकर रह गया है।
विज्ञापन



पिंक टॉयलेट के निर्माण के लिए जगह की कमी से जूझ रही पालिका
अल्मोड़ा। महिला शौचालय बनाने के लिए पालिका प्रयासरत तो है लेकिन इसके निर्माण के लिए नगर के बीचोबीच जगह नहीं मिल रही है। पालिका के मुताबिक नगर में अनियोजित निर्माण इसका एक कारण है। इसलिए पालिका ने पुराने शौचालय के स्थान पर पिंक टॉयलेट बनाने का प्रस्ताव शासन में भेजा, उसे भी स्वीकृति का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर में पुरुष शौचालयों के साथ ही चार महिला शौचालयों का संचालन हो रहा है। महिलाओं के लिए अलग से पिंक टॉयलेट का प्रस्ताव भेजा गया है जिसकी स्वीकृति का इंतजार है। - भरत त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed