फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No Road In This Village

आराखेत के़ग्रामीणों को सड़क में पहुंचने के लिए लगानी पड़ती है 10 किमी दौड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
No Road In This Village
जैंती के आराखेत गांव के लोग दूर का सफर पैदल टूटे रास्ते से पार करते हुवे ।संवाद - फोटो : ALMORA
जैंती (अल्मोड़ा)। तहसील जैंती के आराखेत गांव में आजादी के 75 बरस बाद भी सड़क नहीं पहुंच सकी। यातायात सुविधा का लाभ उठाने के लिए ग्रामीण 10 किमी पैदल चल कर नजदीकी स्टेशन जैंती पहुंचते हैं। गंभीर मरीजों और प्रसव पीड़िताओं को डोली में सड़क तक लाया जाता है।
विज्ञापन

आराखेत गांव बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहा है। आराखेत के लोगों के लिए सड़क आज भी सपना है। इस गांव के लोगों को यातायात सुविधा का लाभ उठाने के लिए 10 किमी पैदल चल कर नजदीकी स्टेशन जैंती आना पड़ता है। गंभीर मरीजों और प्रसव पीड़िताओं को डोली या फिर खच्चरों में नजदीकी स्टेशन लाया जाता है। कई बार गांव में डोली उठाने के लिए लोग भी नहीं मिलते हैैं। ऐसे में मरीजों की जान सांसत में पड़ जाती है। कई बार गंभीर मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही सड़क में दम तोड़ देते हैं। खास कर बरसात के दिनों में मरीजों और प्रसव पीड़िताओं को डोली में लाने पर अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

खड़ी चढ़ाई में सामान के साथ पैदल चलने या डोली में मरीजों को लाने पर लोगों का दम फूलने लगता है। सड़क न होने से गांव से तेजी से पलायन हो रहा है। गांव के युवा महेंद्र सिंह रजवार ने बताया कि सर्वे के बाद भी गांव सड़क से नहीं जुड़ पाया। कई बार शासन को लिखा गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने बताया कि गांव में प्रसिद्ध भीमा देवी मंदिर भी है। यहां काफी संख्या में लोग दर्शनों को आते हैं लेकिन सड़क न होने से उन्हें असुविधाओं से जूझना पड़ता है। सड़क होने पर गांव में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता। बंदर, सूअरों के आतंक के चलते खेती करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed