फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No plastic surgery facilities in hilly areas of uttarakhand

Exclusive: पर्वतीय क्षेत्र में नहीं प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा, लगा रहे मुंबई-दिल्ली की दौड़; मरीज परेशान

Fri, 01 Nov 2024 11:39 AM IST
हीरा मेहरा हेमंत बिष्ट, संवाद
हेमंत बिष्ट, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 01 Nov 2024 11:39 AM IST
सार

कुमाऊं के चार पर्वतीय जिलों में प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा नहीं है। प्लास्टिक सर्जरी जेब पर भारी पड़ रहा है। मरीजों को सुपर स्पेशलिस्ट की कमी के कारण दिल्ली, मुंबई या चंडीगढ़ की दौड़ लगानी पड़ रही है।

विज्ञापन
No plastic surgery facilities in hilly areas of uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

कुमाऊं के चार पर्वतीय जिलों में प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा नहीं है। प्लास्टिक सर्जरी जेब पर भारी पड़ रहा है। मरीजों को सुपर स्पेशलिस्ट की कमी के कारण दिल्ली, मुंबई या चंडीगढ़ की दौड़ लगानी पड़ रही है। आने-जाने में ही मरीजों की किराये में भारी भरकम धनराशि खर्च हो जाती है। नगर में मेडिकल कॉलेज होने से लोगों को प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा मिलने की उम्मीद थी लेकिन मेडिकल कॉलेज में भी ये सुविधा शुरू नहीं हो सकी।

विज्ञापन


इसके अलावा बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत जिलों में भी किसी भी अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा नहीं है। प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत शरीर के जलने, दुर्घटना होने, जन्मजात तालू कटे होंठ से मुक्ति दिलाने के लिए पड़ती है।
विज्ञापन


पहाड़ के चार जिलों में करीब हर साल चार हजार से अधिक मरीज जलने, चेहरे और सिर, जन्मजात विकृति आदि की सर्जरी कराने के लिए महानगरों के चक्कर काटते हैं। पहाड़ के अस्पतालों में प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा न होने से मरीजों को काफी दिक्कतें हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में जलने जैसे मामलों में प्राथमिक इलाज दिया जाता हैं। प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा नहीं है। इसके लिए समय- समय प्रयास किए जा रहे हैं।
- डॉ. आरसी पंत सीएमओ अल्मोड़ा

क्या हैं प्लास्टिक सर्जरी

प्लास्टिक सर्जरी एक चिकित्सा पद्धति हैं। इसमें शरीर के विभिन्न अंगों की विकृति और क्षति को ठीक करने के लिए सर्जिकल तकनीकों का उपयोग किया जाता है। यह सर्जरी शरीर से विभिन्न अंगों की सुंदरता और अन्य में कारगर रहती हैं।

मेडिकल कालेज में प्लास्टिक सर्जन की तैनाती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उनकी तैनाती के बाद मरीजों को ये सुविधा मिलना संभव है।
- डॉ. सीपी भैसोड़ा प्राचार्य मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed