फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No parking in Tadikhet

Almora News: वाहन पार्किंग के लिए जूझ रहा ऐतिहासिक ताड़ीखेत कस्बा

Sat, 25 Feb 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 25 Feb 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
No parking in Tadikhet
रानीखेत/ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)। ऐतिहासिक ताड़ीखेत कस्बा एक अदद वाहन पार्किंग के लिए जूझ रहा है। पार्किंग के अभाव में लोग सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करने के लिए मजबूर हैं जिस कारण आए दिन जाम लग रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़ा करना भी खतरे से खाली नहीं है। कभी वाहनों से तेल चोरी हो रहा है तो कभी तोड़फोड़ भी की जा रही है। पिछले साल सड़क किनारे खड़ी एक कार के ऊपर चीड़ का पुराना पेड़ तक गिर चुका है। लोगों ने ताड़ीखेत कस्बे में पार्किंग बनाने की मांग की है लेकिन यहां आरक्षित वन क्षेत्र की अधिकता के कारण पार्किंग के लिए जमीन नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

ताड़ीखेत समेत कई जगह की आबादी निरंतर बढ़ रही है। ब्लॉक मुख्यालय होने के कारण यहां 130 ग्राम सभाओं के लोग रोज अपने वाहन लेकर आते हैं। इसके बावजूद पार्किंग की सुविधा नहीं मिल सकी है। यहां वाहनों का दबाव बढ़ने पर लोग सड़कों के किनारे वाहन खड़े कर देते हैं जिस कारण आए दिन जाम लग जाता है। विवाह समारोह आदि सार्वजनिक कार्यक्रम होने पर परेशानी बढ़ जाती है। पार्किंग न होने के कारण सड़क किनारे ही वाहन खड़ा करना उनकी मजबूरी हो जाती है। इस कारण ताड़ीखेत में जाम जैसी स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

दूरदराज से जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकार से कई बार गुहार लगाने के बावजूद पार्किंग व्यवस्था नहीं हो सकी है। स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष विजयशंकर बिष्ट, ध्यान सिंह नेगी, विजेंद्र भगत, गोपाल सिंह अधिकारी, बहादुर रावत, पप्पू पडलिया, प्रमोद रावत, दीवान सिंह नेगी, संजय पांडे आदि ने ताड़ीखेत में पार्किंग बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ताड़ीखेत कस्बे में पार्किंग बेहद जरूरी है लेकिन यहां उपलब्ध खाली जगह आरक्षित वन क्षेत्र में शामिल है। वाहन पार्किंग के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। भूमि मिलते ही यहां वाहन पार्किंग बना दी जाएगी। - जय किशन, संयुक्त मजिस्ट्रेट, रानीखेत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed