फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No Officer Reached In Janta Darbar

Almora News: जनता दरबार में छाई रही बिजली, पानी, सड़क की समस्याएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
No Officer Reached In Janta Darbar
ग्रामीणों ने एसडीएम गोपाल सिंह चौहान को मंगलता से डूंगरलेख तक सड़क मार्ग बनाने के लिए ज्ञापन दिय? - फोटो : ALMORA
धौलछीना (अल्मोड़ा)। विकासखंड के ग्राम पंचायत डूंगरलेख में आयोजित जनता दरबार में मूलभूत मुद्दों से संबंधित विभागीय अधिकारी ही गैर मौजूद रहे। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने गैरहाजिर अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने तमाम समस्याओं का अपने स्तर से मौके पर ही निराकरण कराया।
विज्ञापन

जनता दरबार में ग्रामीणों की पेयजल, विद्युत, आवास, सड़क, किसान सम्मान निधि, पेंशन, राशन कार्ड से संबंधित 10 समस्याएं आईं। मगर हैरानी की बात रही कि यहां खाद्य आपूर्ति, विद्युत, जल निगम, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, जल संस्थान के अधिकारी ही मौजूद नहीं थे। इस पर एस्डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी विभाग जनता दरबार की अवहेलना कर रहे हैं उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन

इधर ग्रामीणों ने मंगलता से डूंगरलेख तक सड़क मार्ग बनाने के लिए ज्ञापन दिया। कहा कि भूमि पर कुछ लोगों का कब्जा है। एसडीएम ने राजस्व उप निरीक्षक से भूमि का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने मंगलता, डूंगरलेख, टानी गांव में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। यहां राजस्व निरीक्षक सुनील अग्रवाल, राजस्व निरीक्षक महेंद्र कैड़ा, प्रधान गीता चम्याल, दान सिंह नेगी, मान सिंह, देवेंद्र सिंह, शिवपाल सिंह, मोहन सिंह, धन सिंह, कुंदन सिंह, गोविंद सिंह, कैलाश सिंह, पप्पू वाणी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed