{"_id":"577bf2d44f1c1b5f1b7f9c1b","slug":"no-leave","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर तीन माह की रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर तीन माह की रोक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिलाधिकारी सविन बंसल ने आपदा को देखते हुए शासन के निर्देश पर अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर तीन माह तक रोक लगा दी है। विशेष परिस्थिति में किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को मुख्यालय छोडने के लिए पूर्वानुमति लेनी आवश्यक होगी।
डीएम ने मुख्य कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई, जल निगम, जल संस्थान, विद्युत, लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने विभाग से सबंधित क्षति पर पैनी नजर रखें। आपदा प्रभावितों की सूचना संकलित करें। लोनिवि के अधिकारी अवरुद्ध मार्गों को खोलने के लिए तत्काल मौके पर जेसीबी की व्यवस्था करें। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ध्यान रखें कि कोई भी वाहन चालक यात्रियों से मनमाना किराया नहीं वसूले। ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात डाक्टर, फार्मेसिस्ट और स्वास्थ्य कर्मी अपने-अपने तैनाती स्थल पर बने रहें।