{"_id":"63fba102a1b3788f8c043b7e","slug":"no-gic-in-chiliyanaula-ranikhet-news-c-8-1-65943-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पढ़ाई के लिए पांच किमी की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पढ़ाई के लिए पांच किमी की दौड़
Sun, 26 Feb 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला नगर पालिका क्षेत्र में एक भी राजकीय इंटर काॅलेज (जीआईसी) नहीं है। बच्चों को इंटर की पढ़ाई के लिए चार किमी दूर रानीखेत या पांच किमी दूर खिरखेत जाना पड़ रहा है। वाहनों का किराया भी अधिक है जिस कारण उन्हें परेशानी हो रही है। पालिका बनने के बाद यहां जीआईसी भी खुलने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
चिलियानौला नगर पालिका वर्ष 2018 में बनी। इसका पांच साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। पास का नगर रानीखेत छावनी क्षेत्र में शामिल है। वहां जटिल नियमों के कारण अधिकतर नौकरीपेशा लोग सेवानिवृत्त होकर चिलियानौला में ही घर बना रहे हैं। इस कारण यहां की आबादी भी निरंतर बढ़ रही है। यहां से रानीखेत की दूरी चार किमी और खिरखेत की दूरी पांच किमी है। चिलियानौला पालिका क्षेत्र में हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय हैं लेकिन जीआईसी न होने के कारण छात्र-छात्राओं को दूरदराज के विद्यालयों में जाना पड़ रहा है। अधिकतर विद्यार्थी पैदल आते-जाते हैं जिस कारण उनका समय बर्बाद हो जाता है। बीईओ बीएस चौहान ने बताया कि नया इंटर काॅलेज नहीं खुलता लेकिन यदि प्रस्ताव आएगा तो चिलियानौला के हाईस्कूल का उच्चीकरण किया जा सकता है।
चिलियानौला पालिका क्षेत्र में जीआईसी खुलने से बच्चों को सहूलियत मिल जाती। उनका समय भी बच जाता। अधिकतर बच्चे पैदल आते जाते हैं और थक जाते हैं। -कवींद्र सिंह कुवार्बी, पूर्व प्रधान बधाण, चिलियानौला।
विज्ञापन
पालिका क्षेत्र के हाईस्कूल का उच्चीकरण कर इंटर कॉलेज बनाया जाना चाहिए। बच्चों को रानीखेत या खिरखेत जाना पड़ रहा है। जीजीआईसी तो और भी दूरी पर खनियां में है। -रोहित शर्मा, व्यवसायी, चिलियानौला, रानीखेत।