{"_id":"65a029c3d8a8001fb801e43a","slug":"no-evening-buses-for-doon-and-delhi-from-almora-almora-news-c-232-1-alm1001-7044-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दून और दिल्ली के लिए शाम को नहीं चली बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दून और दिल्ली के लिए शाम को नहीं चली बस
Thu, 11 Jan 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम दाम और आराम की आस में पहुंचे यात्रियों को मिली निराशा, चालकों की कमी से अल्मोड़ा डिपो की चार रूट पर नहीं चलीं बस
अल्मोड़ा। चालकों की कमी के चलते परिवहन निगम चार रूट पर बसों का संचालन नहीं कर पाया। अल्मोड़ा डिपो से बृहस्पतिवार की शाम दिल्ली और देहरादून जाने वाले यात्रियों को निराशा हाथ लगी। ठंड के बीच कम दाम और आराम की आस में पहुंचे यात्रियों को निराशा हाथ लगी। इधर, बस न चलने से निगम को भी एक लाख रुपये की आर्थिक चपत लगी।
डिपो से विभिन्न रूट पर 14 बस सेवाएं संचालित की जाती हैं। चालकों की कमी के चलते बृहस्पतिवार को टनकपुर, बेतालघाट-दिल्ली, लमगड़ा-दिल्ली और सायंकालीन देहरादून सेवा का संचालन ठप रहा।
कोट- मुख्यालय को चालकों की कमी पूरी करने के संबंध में पत्र लिखा गया है। मांग पूरी होते ही ठप रही सेवाओं का संचालन नियत किया जाएगा। डिपो प्रशासन यात्रियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। -राजेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक, अल्मोड़ा डिपो