फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No DDA in Hills

पहाड़ी जिलों से प्राधिकरण को समाप्त करे सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
No DDA in Hills
अल्मोड़ा। सर्वदलीय संघर्ष समिति के संयोजक और पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा। इसमें पहाड़ी जिलों से जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) को समाप्त करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि सरकार ने राज्य की भौगोलिक परिस्थिति को ध्यान में रखे बगैर पूरे राज्य में डीडीए लागू कर दिया, जबकि पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति अलग-अलग है। सभी जगह एक ही नियम लागू करना अनुचित है। ऐसी स्थिति में पहाड़ी जिलों में स्थानीय लोगों को मकान बनाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसका लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। विधायकों के आग्रह पर सदन ने विधानसभा सदस्यों की कमेटी गठित की, लेकिन कमेटी गठन के कई माह बीत जाने के बाद भी अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर जिले में कोई बैठक नहीं की गई है। प्रधानमंत्री को भी ज्ञापन की प्रति भेजकर इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे पोस्टकार्ड
अल्मोड़ा। सर्वदलीय संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी राजीव कर्नाटक ने बताया डीडीए को समाप्त करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे। पोस्टकार्डों के माध्यम से प्राधिकरण के कारण जनता को हो रही परेशानी से पीएम को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने जनता का आह्वान किया है कि व्यक्तिगत तौर पर पोस्टकार्ड लिखकर प्रधानमंत्री को भेजें। साथ ही पोस्टकार्ड समिति के पास भी जमा कराए जा सकते हैं। जिन्हें एक साथ पीएम को भेजा जाएगा। पहले चरण मेें एक हजार पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को भेजने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed