फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   NO DDA in Almora

जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना, नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
NO DDA in Almora
अल्मोड़ा के गाँधी पार्क में जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते पा - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) को समाप्त करने की मांग के लिए सर्वदलीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में समिति के संयोजक और पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने नवंबर 2017 से समूचे पर्वतीय क्षेत्रों में डीडीए लागू किया था। तभी से संघर्ष समिति डीडीए को समाप्त करने के लिए आंदोलनरत है लेकिन इसे खत्म नहीं किया गया है। इससे जनता की परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

सभासद हेम चंद्र तिवारी ने भी सरकार से डीडीए को समाप्त करने की मांग की। समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, सचिव दीपांशु पांडे, चंद्रकांत जोशी, आनंद बगड़वाल, प्रताप सत्याल, चंद्रमणि भट्ट, ललित मोहन जोशी, हेम जोशी, आनंदी वर्मा, राजू गिरी आदि धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को समझे बिना सरकार का डीडीए लागू करने का फैसला गलत था। सरकार को इसे समाप्त करना चाहिए। - पीतांबर पांडेय, जिलाध्यक्ष कांग्रेस।

पहाड़ की विषम भौगोलिक स्थिति का अध्ययन किए बिना यह फैसला थोप दिया गया। करीब पांच सालों से जनता इस कानून का विरोध कर रही है। - प्रकाश चंद्र जोशी, पालिकाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed