{"_id":"61535f608ebc3e656d1a30b9","slug":"no-dda-in-almora-almora-news-hld439614886","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वदलीय संघर्ष समिति ने गांधी पार्क में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वदलीय संघर्ष समिति ने गांधी पार्क में दिया धरना
विज्ञापन
सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरने पर बैठे लोग। (संवाद)
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को गांधी पार्क में धरना जारी रखा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाया और कहा कि डीडीए को समाप्त नहीं कर सरकार जनहित की अनदेखी कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण समाप्त होने तक आंदोलन चलता रहेगा।
धरना स्थल पर हुई सभा में समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि नवंबर 2017 में भाजपा सरकार ने जनविरोधी प्राधिकरण लागू कर दिया। इसके खिलाफ समिति और राज्य की जनता आंदोलनरत है पर सरकार हठधर्मिता अपनाए हुए है। प्राधिकरण समाप्त करने के मामले में चुप्पी साधे हुए है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने कहा कि चार वर्षों में डीडीए समाप्त करने की मांग को लेकर दर्जनों ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों, कुमाऊं आयुक्त को भेजे जा चुके हैं पर कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
सरकार को प्राधिकरण समाप्त कर भवन मानचित्र स्वीकृति का अधिकार पूर्व की तरह पालिका को देना चाहिए। सरकार जब तक जनविरोधी जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त नहीं कर देती आंदोलन चलता रहेगा। धरने में दीपांशु पांडे, ललित मोहन पंत, महेश चंद्र आर्या, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, एमसी कांडपाल, शरद चंद्र साह आदि बैठे।