{"_id":"5e762f8a8ebc3e72c16a8888","slug":"no-corona-in-almora-almora-news-hld3780349136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कर्फ्यू आज, वाहन नहीं चलेंगे, बाजार रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कर्फ्यू आज, वाहन नहीं चलेंगे, बाजार रहेगा बंद
विज्ञापन
अल्मोड़ा में व्यापारियों को हैंडवाश देते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को जनता कर्फ्यू की तैयारियां पूरी हो गई हैं। जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए सभी लोग तैयार हैं। जनता कर्फ्यू के दौरान पूरे क्षेत्र में केमू की बसों, टैक्सी, जीपों का संचालन ठप रहेगा। चितई स्थित प्रसिद्ध ग्वल देवता मंदिर सहित सभी धार्मिक स्थल भी बंद रहेंगे। श्री कल्याणिका डोल आश्रम को भी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनता कर्फ्यू का लोगों को व्यापक समर्थन मिल रहा है। केमू स्टेशन प्रभारी बीबी चंदोला ने बताया कि पूरे कुमाऊं में केमू की 418 बसों का संचालन होता है। जनता कर्फ्यू के दौरान 22 मार्च को नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर जिलों में केमू की बसों का संचालन ठप रहेगा। टैक्सी यूनियन के कोषाध्यक्ष बालकृष्ण जोशी ने बताया कि टैक्सियों का संचालन पूरी तरह ठप रखा जाएगा। इधर व्यापार मडंल जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा ने बताया कि अल्मोड़ा बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
हैंडवास वितरित किए
अल्मोड़ा। जिला प्रशासन और नगर व्यापार मंडल ने माल रोड, खत्याड़ी, दुगालखोला, न्यू इंदिरा कालोनी, खत्याड़ी में दुकानों और बाजार में हैंडवाश, हर्बल वाश वितरित किए। नगर व्यापार मंडल और जिलाधिकारी ने शहर में कई स्थानों पर हैंडवाश की व्यवस्था की है। हैंडवाश वितरित करने वालों में व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, सचिव मयंक बिष्ट, उपाध्यक्ष अनीता रावत, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह आदि शामिल थे।