फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nine posts of teachers in GIC are blank

जीआईसी लमगड़ा में शिक्षकों के नौ पद खाली 

Fri, 09 Jun 2017 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 09 Jun 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज लमगड़ा में शिक्षकों के कई पद खाली होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। इस विद्यालय में दूरदराज के गांवों से भी बच्चे पढ़ने आते हैं, लेकिन भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय में प्रवक्ता के 10 और एलटी संवर्ग में शिक्षकों के नौ पद स्वीकृत हैं। लेकिन हिंदी, अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान प्रवक्ता तथा एलटी संवर्ग में विज्ञान के दो, अंग्रेजी, संस्कृत शिक्षकों के पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं।

विज्ञापन


विद्यालय में दूरदराज के गांवों से बच्चे पढ़ने आते हैं लेकिन भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं पर व्यापक असर पड़ रहा है। इस स्कूल में कुल 552 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इधर, शिक्षक अभिभावक समिति तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के लोगों ने डीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा है कि शिक्षकों के अलावा स्कूल में रात्रि चौकीदार भी नहीं है। इस कारण आए दिन अराजक तत्व स्कूल में अराजकता फैलाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने रात्रि में पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरीश कपकोटी, अभिभावक संघ के अध्यक्ष अमर प्रकाश, नर सिंह, महेश चंद्र, नारायण सिंह, शंकर नाथ गोस्वामी आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed