फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nine JCB in Almora For Pwd

Almora News: बरसात में 916 किमी लंबी सड़कों को खोलेंगी नौ जेसीबी

Mon, 26 Jun 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 26 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Nine JCB in Almora For Pwd
मरचूला-देघाट हाईवे पर स्याल्दे में तैनात जेसीबी। संवाद
अल्मोड़ा। मानसून काल में आपदा के खतरे से बचाव के लिए लोनिवि सतर्क हो गया है। लोनिवि खंड रानीखेत के पांच प्रमुख स्टेट हाईवे सहित 121 सड़कों को खोलने के लिए नौ जेसीबी की व्यवस्था की है। हालांकि विभाग के पास महज दो जेसीबी मौजूद हैं जबकि सात जेसीबी को किराये पर लिया गया है।
विज्ञापन

बारिश होने पर बंद सड़कों को खोलकर लोगों को राहत पहुंचाने की तैयारी में प्रशासन और लोलिवि जुट गया है। रानीखेत क्षेत्र में लोनिवि पांच राज्य राजमार्ग, 22 जिला मार्ग, 92 ग्रामीण मार्ग और दो हल्का वाहन मार्ग के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालता है। मानसून काल की दस्तक होते ही आपदा के दौरान विभाग ने इन सड़कों पर आवाजाही सुचारू करने के लिए नौ जेसीबी जुटाईं हैं। इन्हें विभिन्न स्थानों पर रखा गया है। विभाग का दावा है कि 916 किमी लंबी इन सड़कों पर मानसून काल में भी आवाजाही निर्बाध रहेगी।
विज्ञापन




916 किमी लंबी सड़कों पर एक भी डेंजर जोन नहीं
अल्मोड़ा। लोनिवि के अधिकारियों के मुताबिक 916 किमी लंबी इन सड़कों में एक भी डेंजर जोन चिह्नित नहीं है जबकि 22 जिला मार्गों में 21 किमी, 92 ग्रामीण सड़कों में 179 किमी दायरा कच्चा है। ऐसे में इन सड़कों पर डेंजर जोन चिह्नित न होना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा से बचाव के लिए विभाग सतर्क है। विभिन्न सड़कों पर नौ जेसीबी तैनात कर दी गईं हैं। इन सड़कों पर निर्बाध आवाजाही के प्रयास किए जाएंगे। - ओंकार पांडे, ईई, लोनिवि, रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed