फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   NHM Workers Protesting

मांगों को लेकर दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे एनएचएम कर्मचारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
NHM Workers Protesting
बागेश्वर में प्रदर्शन करते एनएचएम कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
अल्मोड़ा/बागेश्वर। दो सूत्री मांगों के लिए अल्मोड़ा और बागेश्वर में एनएचएम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को सुबह 11:30 बजे सभी एनएचएम कर्मचारी अल्मोड़ा के गांधी पार्क में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन के दौरान संरक्षक योगेश जोशी, मनोज पांडे, जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के साथ खीम नगरकोटी, अंजली वर्मा, हिमानी थापा, डॉ. निशा जोशी, दीपक भट्ट, विशाल शर्मा, दीवान सिंह, दयाल आर्या, राजेश सांगा, माधुरी, हिमांशु, दीपक पंत आदि मौजूद रहे। इधर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोश ने भी एनएचएम कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

इधर, बागेश्वर में दो सूत्री मांगों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का तीन दिनी कार्य बहिष्कार जारी है। कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों की हड़ताल से विभागीय कामकाज प्रभावित हो गया है। वहीं, कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार तक मांग पूरी नहीं होने पर 10 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। वहां पर अनूप कांडपाल, नीरज उपाध्याय, दीक्षा पांडेय, विजय कुमार, डॉ. नवल परिहार, मनोज कुमार, संदीप कौर, गरिमा जोशी आदि थे।
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग प्रक्रिया को बंद करना चाहिए। इसके अलावा हमें हरियाणा सरकार की तर्ज पर वेतनमान मिलना चाहिए। यदि मांग पूरी नहीं होती है तो 10 दिसंबर से पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. चंद्रशेखर जोशी, मीडिया प्रभारी
अन्य राज्यों में एनएचएम कर्मचारियों को पूरी सुविधाएं दी जा रही हैं। हमारी सरकार को भी इस बारे में सोचना चाहिए। नहीं तो पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
- मनोज पांडे, संरक्षक
एनएचएम कर्मियों की मांगों को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। सभी से अपील की है कि वह काम पर लौटें।
- डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा
आंदोलन पर डटे रहे आरके
बागेश्वर। नौ सूत्री मांगों के लिए जिले के रजिस्ट्रार कानूनगो आंदोलन पर डटे रहे। इनके आंदोलन को एक माह से अधिक का समय हो गया है। वहीं, आंदोलन के कारण खतौनी निकासी, दाखिल खारिज आदि कामकाज बाधित हो गए हैं। वहां पर संजय मुनगली, शिव दत्त तिवारी, दयाल गिरी गोस्वामी, देश दीपक वर्मा, नंदन सिंह मटियानी आदि थे।
संविदा कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
बागेश्वर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में तैनात संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। देहरादून में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात के बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया है। उपाध्यक्ष कमला तिवारी ने बताया कि मंत्री जोशी ने जल्द मांगों पर निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।

रानीखेत, द्वाराहाट और भिकियासैण में भी धरना जारी
रानीखेत/द्वाराहाट/भिकियासैण। ताड़ीखेत और द्वाराहाट ब्लॉक मुख्यालय में भी एनएचएम संविदा, आउटसोर्स कर्मचारी संगठन का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र नेगी ने कहा कि मांगों के लिए वे वृहद आंदोलन करेंगे। वहां पर तारा चंद्र तिवारी, मुन्नी अधिकारी, जगदीश गिरी, अजय तिवारी,आशा मेहता, ममता सुयाल, चंदन सिंह नेगी, मुक्ता आदि थे। इधर, भिकियासैंण में एनएचएम कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। वहां पर डॉ. राजुल त्रिपाठी, दीपा मावड़ी, डॉ. ज्योति सती, दीपिका जोशी, दीपा दोसाद, नेहा भट्ट, ममता थापा, विनीता थापा, मंजू खाती, नवल जोशी रहे।

भिकियासैंण में एनएचएम कर्मियों ने प्रदर्शन किया

भिकियासैंण में एनएचएम कर्मियों ने प्रदर्शन किया- फोटो : ALMORA

ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन करते एनएचएम कर्मचारी। संवाद

ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन करते एनएचएम कर्मचारी। संवाद- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed