फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   New Toilet in Almora Town

Almora News: अल्मोड़ा में सभी सार्वजनिक शौचालय एजेंसी को होंगे हस्तांतरित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
New Toilet in Almora Town
अल्मोड़ा नगर का एक सार्वजनिक शौचालय। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर के सभी सार्वजनिक शौचालयों का संचालन निजी हाथों में सौंपने की कवायद शुरू हो गई है। नगर में स्थित सभी शौचालयों का संचालन देहरादून की एजेंसी करेगी। पालिका और एजेंसी के बीच जल्द करार होगा। पालिका को इससे दोहरा फायदा होगा। शौचालयों में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए पालिका को पसीना नहीं बहाना पड़ेगा और स्टाफ की कमी भी दूर होगी।
विज्ञापन

अल्मोड़ा नगर पालिका क्षेत्र में पालिका ने लोगों की सुविधा के लिए 15 से अधिक शौचालयों का निर्माण किया है। आमतौर पर इन शौचालयों में उचित सफाई व्यवस्था का अभाव है। पालिका सफाई व्यवस्था और इनके रखरखाव को बेहतर करने के लिए इनका संचालन निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है, जो लगभग अंतिम चरण में है। पालिका के मुताबिक इन सभी शौचालयों के संचालन की जिम्मेदारी देहरादून की एक निजी एजेंसी को सौंपी जाएगी। पालिका के मुताबिक जल्द ही एजेंसी से करार होगा।
विज्ञापन

शुल्क होगा तय
अल्मोड़ा। पालिका के अनुसार पूर्व में शौचालयों के उपयोग पर लोगों से शुल्क लिया जाता है। अब ये सभी शौचालय एजेंसी को हस्तांतरित होंगे। एजेंसी और पालिका मिलकर फिर से शुल्क निर्धारण करेंगे। हालांकि पूर्व में लिए जा रहे शुल्क में अब बढ़ोतरी होने का अनुमान कम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदहाल शौचालयों की मरम्मत कराएगी पालिका
अल्मोड़ा। पालिका के मुताबिक नगर में स्थित कई शौचालयों को मरम्मत की जरूरत है। ऐसे में पालिका उनकी मरम्मत कराएगी। इसके बाद ही उन्हें एजेंसी को हस्तांतरित किया जाएगा। भविष्य में इन शौचालयों की मरम्मत का कार्य भी एजेंसी ही करेगी।

नगर पालिका जल्द ही सभी सार्वजनिक शौचालयों को निजी एजेंसी को हस्तांतरित करेगी। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है। इससे शौचालयों में सफाई व्यवस्था बेहतर होगी और पालिका में स्टाफ की कमी भी काफी हद तक दूर होगी। - भरत त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed