फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   New Road to Ghingari

घिंघारी के ग्रामीणों का सड़क से जुड़ने का सपना हुआ साकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
New Road to Ghingari
विधायक माहरा का स्वागत करते घिंघारी के ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत विकासखंड के सुदूरवर्ती घिंघारी क्षेत्र के ग्रामीणों का सड़क से जुड़ने का सपना साकार हो गया है। विधायक करन माहरा ने अपनी निधि से गांव के लिए सड़क स्वीकृत की थी। अब सड़क का कटान कार्य पूरा हो गया है। गांव पहुंचने पर विधायक का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

बता दें घिंघारी गांव सड़क से काफी दूर था, जिस कारण ग्रामीणों को कई किमी पैदल चलना पड़ रहा था। विधायक करन माहरा ने अपनी विधायक निधि से सड़क के लिए धन स्वीकृत किया, अब सड़क कट चुकी है, जिसका लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। विधायक का गांव में ग्रामीणों ने अभिनंदन किया। विधायक ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों को गिनाया। कहा कि सुदूरवर्ती गांवों को स्वास्थ्य, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर रानीखेत क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। इस दौरान भूपाल बोरा, महिपाल सिंह, महेंद्र सिंह, बालम सिंह, मोहन सिंह बोरा श्याम किशोर, आनंद सिंह, हीरा सिंह, ईश्वर सिंह कुबेर सिंह, त्रिलोक सिंह आदि का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया गया। यहां प्रधान शिखा सुयाल, विपिन, ललित फर्त्याल, उमेद राम, अनिल बेलवाल, शेखर सुयाल, गणेश लाल, बीडीसी सदस्य सरिता गोस्वामी, राजेंद्र गोस्वामी, बीडीसी सदस्य अभिषेक बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन

अधूरे मोटरमार्ग का निर्माण कार्य पूरा कराएं
अल्मोड़ा। सरयू घाटी में स्थित ग्राम पंचायत दौला-चितौला में मोटरमार्ग निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। सरयू घाटी संघर्ष समिति ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को ज्ञापन भेज मोटरमार्ग निर्माण कार्य करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष को भेजे ज्ञापन में भाजपा कार्यकर्ता रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि दौला-चितौला मोटरमार्ग चार वर्ष पूर्व स्वीकृत हुआ था। सड़क काटने का आधा कार्य करने के बाद ठेकेदार कार्य छोड़ कर चला गया, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मोटरमार्ग निर्माण पूरा करवाने के लिए उनके स्तर से उचित कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed