{"_id":"58fde4724f1c1b9128c0bf51","slug":"new-ig-sarwan-kumar-handled-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए आईजी सरवन कुमार ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए आईजी सरवन कुमार ने संभाला कार्यभार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 24 Apr 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गनियाद्योली स्थित एसएसबी सीमांत मुख्यालय में नए आईजी सरवन कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है। वह तेजपुर (आसाम) स्थित सीमांत कार्यालय से स्थानांतरित होकर यहां पहुंचे हैं। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर बल का गौरव बढ़ाने के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मालूम हो कि स्थानीय मुख्यालय के आईजी श्याम सिंह कुछ समय पहले सेवानिवृत्त हो गए थे। सीमांत मुख्यालय पहुंचने पर नए आईजी सरवन कुमार कद्ग अधिकारी-कर्मचारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नए आईजी ने सभी से परिचय प्राप्त किया और विभिन्न मसलों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। अधिकारियों की बैठक लेकर उन्होंने सीमांत की तमाम गतिविधियों पर चर्चा की। कहा कि सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ बल सामाजिक क्षेत्र में भी कार्य कर रहा है, बल का गौरव बढ़ाने के लिए सभी को तत्परता से कार्य करना होगा। इस दौरान बल के तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन