फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   New DFO will examine the cutting of green trees

हरे पेड़ काटे जाने की जांच करेंगे नए डीएफओ

Sat, 11 Nov 2017 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sat, 11 Nov 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन

 दो दिन पहले शासन से हुए फेरबदल में बीते दिनों नगर में देवदार और अन्य प्रजाति के आधा दर्जन पेड़ काटने की अनुमति देने वाले अल्मोड़ा वन प्रभाग के डीएफओ एसआर प्रजापति का भी तबादला कर दिया गया है। इधर कुमाऊं उत्तरी वृत्त के वन संरक्षक आईपी सिंह ने कहा है कि बीते दिनों नगर क्षेत्र में हरे पेड़ काटे जाने के प्रकरणों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा है कि नए डीएफओ इस मामले की जांच करेंगे। वन संरक्षक ने कहा कि हरे पेड़ों को काटा जाना उचित नहीं है।

विज्ञापन


बता दें कि डीएफओ की अनुमति के बाद कुछ माह पहले वन विभाग के कार्यालय परिसर में स्थित देवदार के एक हरे पेड़ को खतरे के नाम पर गिरा दिया गया था। पर्यावरण प्रेमियों ने इस पेड़ को काटे जाने का  विरोध किया था। लोगों का आरोप था कि इस पेड़ की जड़ें पूरी तरह से मजबूत थीं और इससे किसी को खतरा नहीं था। इसके बाद नगर में करबला के निकट दो हरे पेड़ और नरसिंह बाड़ी स्थित अफसर कालोनी में भी दो हरे पेड़ काट दिए गए थे। एक पेड़ पांडेखोला इलाके में गिराया गया। उसी बीच वन निगम की एक टीम फिर से दो पेड़ गिराने अफसर कालोनी पहुंच गई। इस पर कॉलोनी में रहने वाले सर्व दलीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह सत्याल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी भी हालत में पेड़ नहीं काटने देने का ऐलान करते हुए कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को भी इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद वन निगम की टीम को मौके से लौटना पड़ा था। बताया गया है कि पिछले कुछ माह में नगर में कई अन्य जगह भी खतरे के नाम पर पेड़ काटने की अनुमति दे दी गई थी।
विज्ञापन


इधर शासन ने हाल में किए गए फेरबदल में अल्मोड़ा वन प्रभाग के डीएफओ एसआर प्रजापति का भी तबादला कर दिया है। उनके तबादले पर पर्यावरणवादियों ने संतोष जताया है। इधर उत्तरी वृत्त कुमाऊं के वन संरक्षक आईपी सिंह ने कहा है कि हाल के दिनों में नगर क्षेत्र और आसपास विभिन्न प्रजाति के हरे पेड़ काटे जाने के प्रकरणों की जांच नए डीएफओ पंकज कुमार को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक बहुत जरूरी नहीं हो हरे पेड़ नहीं काटे जाने चाहिए। इन पेड़ों को काटने की जरूरत क्यों पड़ी इसकी जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed