फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   New Bridge in Bhaisiyachhana

जैंगन नदी पर 9.45 करोड़ रुपये से बनेगा स्टील गार्डर पुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
New Bridge in Bhaisiyachhana
सेराघाट-कुंज किमौला मार्ग में जैंगल नदी में इस स्थान पर बनना है स्टील गार्डर पुल। (संवाद) - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भैंसियाछाना ब्लॉक के 31.20 किमी लंबे सेराघाट-कुंज किमौला सड़क में जैंगन नदी पर स्टील गार्डर पुल निर्माण के लिए शासन से नौ करोड़ 45 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। मार्ग में डामरीकरण का कार्य प्रगति पर है। डामरीकरण और पुल निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद सरयू घाटी के एक दर्जन गांवों को यातायात सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में इस सड़क को स्वीकृति मिली। सड़क का कटान कार्य पूरा कर सोलिंग करने में विभाग को पांच साल लग गए। सिंचाई खंड पीएमजीएसवाई ने जून 2019 में सड़क में डामरीकरण का काम शुरू किया, यह कार्य एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था पर अब तक डामरीकरण का काम पूरा नहीं हुआ है। मार्ग में हरड़ा से न्योली तक करीब साढ़े पांच किमी हिस्से में ही डामर हुआ है।
विज्ञापन

इस सड़क के बीच से जैंगल नदी गुजरती है। इस पर पुल का निर्माण भी होना है। बारिश होने पर नदी में पानी का बहाव तेज होने पर ग्रामीण इस स्थान से आर-पार नहीं जा पाते हैं। उन्हें दूसरे स्थानों से काफी पैदल दूरी तय कर पैदल पुलों से गंतव्य को आना-जाना पड़ता है। सड़क के निर्माण में देरी से ग्रामीणों में भी आक्रोश पनप रहा है। पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड के ईई सुधीर पंत ने बताया कि मार्ग में 12 करोड़ लागत से डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े पांच किमी हिस्से में डामरीकरण का कार्य कर लिया गया है। पूर्व में कोविड और वर्तमान में बारिश के चलते मार्ग में डामरीकरण के कार्य में व्यवधान आ रहा है। बारिश थमने पर सड़क में डामरीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जबकि जैंगन नदी में स्टील गार्डर पुल के निर्माण के लिए शासन से बजट स्वीकृत हुआ है। इस स्थान पर 90 मीटर लंबे पुल का निर्माण होगा। जिसकी निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मार्ग बनने पर ये गांव होंगे लाभान्वित
अल्मोड़ा। सड़क और पुल का निर्माण पूरा होने पर सरयू घाटी के तल्ली नाली, मल्ली नाली, सल्ला भाटकोट, नायल, कुंज किमौला, हरड़ा, न्योली, जिंगल, उमेर, ल्वेटा, सल्यूड़ी, तरुला ग्राम पंचायत के करीब तीन हजार आबादी को यातायात सुविधा मिल सकेगी। इन इलाकों में आम समेत अन्य फलों और सब्जी का उत्पादन होता है लेकिन ग्रामीण यातायात सुविधा न होने के चलते इसे बेच नहीं पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed