फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nepali Arested in Almora

दुष्कर्म का आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Nepali Arested in Almora
Nepali Arested in Almora
अल्मोड़ा। नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली नेपाली मूल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में नाबालिग की मां ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी।
विज्ञापन

नगर में किराए पर रहने वाली नेपाली मूल की महिला ने सोमवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी थी। उसने बताया था कि उसके पड़ोस में ही किराए पर रहने वाले रामबहादुर शाही निवासी कमल बाजार आंचल सेती जिला आछम नेपाल उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने उसे इस घटना की जानकारी दी। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि सोमवार को आरोपी रामबहादुर शाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। मंगलवार को आरोपी रामबहादुर को आर्मी फायरिंग बट करबला के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग को बरामद किया
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने 16 मार्च से लापता नाबालिग किशोरी को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 मार्च को एक व्यक्ति ने कोतवाली में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसकी पोती सुबह स्कूल के लिए घर से निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 365 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया। विवेचना एसआई पंकज जोशी को सौंपी गई। नाबालिग की बरामदगी के लिए पुलिस की टीम गठित की गई। सर्विलांस सेल की टीम को सक्रिय किया गया। बताया गया है कि नाबालिग घर से नाराज होकर चली गई थी। पुलिस ने मंगलवार को उसे बागेश्वर से सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed