फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Neha Bisht of BJP became the uncontested block chief of Dhauladevi

सहकारी समिति कार्यालय देहरादून स्थानांतरित करने पर कांग्रेसी भड़के

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Neha Bisht of BJP became the uncontested block chief of Dhauladevi
नारेबाजी कर अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौपते कांग्रेसी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। निबंधक उत्तराखंड सहकारी समिति का कार्यालय अल्मोड़ा से देहरादून स्थानांतरित करने का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। कांग्रेस के एक शिष्टमंडल ने इस संबंध में एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है और सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार कर सहकारी समिति कार्यालय को पुन: अल्मोड़ा में स्थापित करने की मांग उठाई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि निबंधक सहकारी समिति मुख्यालय अल्मोड़ा से हटाकर देहरादून स्थानांतरित करना कुमाऊं के साथ अन्याय है। वर्ष 2001 में उत्तराखंड सरकार ने अल्मोड़ा में यह कार्यालय खोला, लेकिन सचिव के आदेशानुसार अल्मोड़ा से समिति का मुख्यालय हटाकर देहरादून स्थानांतरित कर दिया गया है, जो कि जनविरोधी फैसला है। जबकि पूर्व सरकार की कैबिनेट ने सहकारी समिति मुख्यालय को अल्मोड़ा में ही रखने का आदेश पारित किया था। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अफसरशाही के आगे नतमस्तक हो चुकी है और लगातार जनविरोधी फैसले ले रही है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि सरकार सचिव के फैसले को निरस्त कर मामले में पुनर्विचार कर सहकारी समिति मुख्यालय अल्मोड़ा में पुन: स्थापित करे। शिष्टमंडल में पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, राजीव कर्नाटक, दीपांशु रौतेला, हर्ष कनवाल, महेश चंद्र, मदन डांगी, राधा बंगारी, प्रीति बिष्ट, गीता मेहरा, तारा तिवारी, मनोज वर्मा, केके भंडारी, डीएस कार्की, कार्तिक साह, फारिक खान, जगदीश पांडे, कवींद्र पंत, अरविंद रौतेला, लता तिवारी, राधा बिष्ट, किरन साह, वैभव पांडे, मंजू कांडपाल आदि थे। इधर कांग्रेस नेता दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर निबंधक सहकारी समिति कार्यालय पुन: अल्मोड़ा में स्थापित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed