फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Negi leaves the post of cantonment vice president, Pant becomes new vice-president

नेगी ने छोड़ा छावनी उपाध्यक्ष का पद, पंत बने नए उपाध्यक्ष

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
Negi leaves the post of cantonment vice president, Pant becomes new vice-president
छावनी परिषद के नए उपाध्यक्ष संजय पंत। - फोटो : AMAR UJALA
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है, अब उनके स्थान पर वार्ड नं छह के सभासद संजय पंत निर्विरोध नए उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। बोर्ड की बैठक के दौरान उन्होंने पदभार भी ग्रहण कर लिया। बोर्ड का कार्यकाल जनवरी में पूरा हो गया था। चुनाव नही हुए , जिसके चलते कार्यकाल छह माह के लिए आगे बढ़ाया गया है। छावनी परिषद सभागार में संपन्न हुयी बोर्ड बैठक में उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका कार्यकाल इसी साल जनवरी में पूरा हो गया था, लेकिन नए चुनाव नहीं हुए तो छह माह के लिए कार्यकाल को आगे बढ़ा दिया गया है। कार्यकाल आगे बढ़ने का प्राविधान कैंट एक्ट में है।
विज्ञापन
संजय पंत को छावनी परिषद का नया उपाध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव निवर्तमान उपाध्यक्ष मोहन नेगी द्वारा किया गया। जिसका समर्थन सभासद अर्चना पाठक और विनोद कुमार द्वारा किया गया। विरोध में कोई अन्य नाम नहीं आने के कारण संजय पंत का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। अब नए चुनाव तक संजय पंत रानीखेत कैंट के प्रथम नागरिक रहेंगे। नए उपाध्यक्ष पन्त ने ईमानदारी के साथ सबको साथ लेकर कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में बोर्ड अध्यक्ष कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर, एडम कमाण्डेन्ट एसएस क्राड़े, कैंट सीईओ अभिषेक आजाद, सभासद भुवन आर्य, सुकृत साह, बिंदु रौतेला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
--::: सेवानिवृत्त पर बोर्ड अध्यक्ष को दी विदाई ::: रानीखेत। बोर्ड की बैठक में छावनी अध्यक्ष कुमाऊ रेजिमेंट केंद्र के कमांडेंट जीएस राठौर को भी विदाई दी गई। ब्रिगेडियर राठौर 31 मई को सेवानिवृत्त होंगे। वह यहां दो साल तक बोर्ड अध्यक्ष रहे। उनके कार्यों की सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
--::: विकास कार्यों के क्रियान्वयन पर मंथन :: रानीखेत। बोर्ड की बैठक में रुके हुए विकास कार्यों पर चर्चा की गई। विकास कार्यों के क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। दरअसल 15वे वित्त आयोग के तहत राज्य सरकार छावनी परिषदों को भी धनराशि देगी। रानीखेत कैंट के खाते में भी 35 से 40 लाख रुपये आने की संभावना है।

Negi leaves the post of cantonment vice president, Pant becomes new vice-president
कैंट बोर्ड की बैठक में नए उपाध्यक्ष को पत्र सौंपते अध्यक्ष और निवर्तमान उपाध्यक्ष। - फोटो : AMAR UJALA
कैंट बोर्ड की बैठक में नए उपाध्यक्ष को पत्र सौंपते अध्यक्ष और निवर्तमान उपाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed