{"_id":"64690c7be63953fc5805a1e6","slug":"neema-devi-became-president-almora-news-c-8-1-145681-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा दुग्ध संघ में प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद पर उपाध्यक्ष की हुई ताजपोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा दुग्ध संघ में प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद पर उपाध्यक्ष की हुई ताजपोशी
Sat, 20 May 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 20 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
दुग्ध संघ अल्मोड़ा में प्रबंध समिति के अध्यक्ष की सदस्यता रद्द करने पर उपाध्यक्ष नीमा देवी ने उन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दुग्ध संघ अल्मोड़ा में प्रबंध समिति के अध्यक्ष की सदस्यता रद्द करने पर उपाध्यक्ष नीमा देवी ने उनका कार्यभार संभाला है। उपाध्यक्ष नीमा देवी अब दुग्ध संघ प्रबंध समिति की अध्यक्ष होंगीं।
अल्मोड़ा दुग्ध संघ की प्रबंध समिति के खिलाफ वित्तीय अनियमितता की शिकायत के बाद निदेशालय से मामले की जांच के आदेश जारी किए थे। जांच में शिकायत सही मिलने पर इसे भंग करने का आदेश जारी हुआ था। इसके बाद समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के न्यायालय की शरण में जाने पर दो सप्ताह पूर्व प्रबंध समिति को भंग किए जाने के आदेश पर रोक लगाई गई थी लेकिन बीते गुरुवार को दुग्ध विकास विभाग के निदेशक ने अध्यक्ष पर वित्तीय अनियमितताओं के लगे आरोप व्यक्तिगत तौर पर सही मिलने पर उनकी सदस्यता रद्द करने के आदेश जारी किए। ऐसे में नियम के मुताबिक उपाध्यक्ष को अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
उपाध्यक्ष नीमा देवी ने शनिवार को दुग्ध संघ पहुंचकर अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान संघ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। नवनियुक्त अध्यक्ष नीमा देवी ने कहा कि उन्हें जो दायित्व मिला है, वह इस कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। दुग्ध उत्पादकों के साथ ही संघ का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
निदेशालय के निर्देश पर उपाध्यक्ष ने दुग्ध संघ प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण किया है। - राजेश मेहता, महाप्रबंधक, दुग्ध संघ, अल्मोड़ा।