{"_id":"6139036d8ebc3e17183eeb8b","slug":"need-of-separate-power-sub-station-for-chilianaula-and-surrounding-villages-ranikhet-news-hld437275553","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलियानौला और आसपास के गांवों के लिए अलग विद्युत सब स्टेशन की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलियानौला और आसपास के गांवों के लिए अलग विद्युत सब स्टेशन की जरूरत
विज्ञापन
देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात करते चिलियानौला पालिका के सभासद।संवाद
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत चिलियानौला नगर पालिका की समस्याएं मुख्यमंत्री तक पहुंच गई हैं। नगर पालिका और इससे जुड़े 30-35 गांवों के लिए अलग विद्युत सब स्टेशन बनाने की मांग भी उठी है। वर्तमान में चिलियानौला को ताड़ीखेत फीडर से जोड़ा गया है, लाइन जंगलों के बीच से होकर गुजरती है, हल्की हवा चलने पर बिजली गुल हो जाती है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
नगर पालिका चिलियानौला के सभासदों ने देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और चिलियानौला नगर पालिका एवं आसपास के 30-35 गावों के लिए विद्युत सब स्टेशन बनाने की मांग उठाई। कहा कि वर्तमान में चिलियानौला नगरपालिका की विद्युत सप्लाई ताड़ीखेत से होती है, जिस कारण क्षेत्र में कही पर भी फाल्ट आने पर चिलियानौला वासियों को भी पावर कट का सामना करना पड़ता है। सभासदों ने कहा कि वार्ड न. दो, छह और सात में मार्ग तथा बधाड़ दाड़मी मोटर मार्ग निर्माण की सख्त जरूरत है। चिलियानौला में सीवर डिस्पोजल की व्यवस्था करने, तिपोला में बांध निर्माण, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का भवन बनाने, चिलियानौला बाजार में दोनों तरफ टाइल्स नाली निर्माण और इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाने, महाविद्यालय के क्षतिग्रस्त मार्ग का पुनर्निर्माण करने, चिलियानौला में विद्युत टाउनशिप का आकलन करवाने की मांग भी उठाई गई। मिलने वालों में मनोनीत सभासद मदन कुवार्बी, वार्ड नंबर चार के सभासद नवल पांडे, वार्ड नंबर एक के सभासद दीपक कुमार दीपराज शामिल थे।
चिलियानौला-रायस्टेट रोपवे निर्माण की मांग
रानीखेत। सभासदों ने मुख्यमंत्री से कहा कि चिलियानौला क्षेत्र पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सकता है। कहा कि विश्व प्रख्यात हैड़ाखान मंदिर में साल भर देशी और विदेशी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। चिलियानौला से राय एस्टेट तक रोप वे निर्माण की मांग लंबे समय से चल रही है। यदि इसे स्वीकृति मिल जाए तो पर्यटन विकास की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।