फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   NDA and CDS Exam Held Today in 11 Centres

नगर के 11 केंद्रों में आज होगी सीडीएस, एनडीए, एनए परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
NDA and CDS Exam Held Today in 11 Centres
अल्मोड़ा नवीन कलक्ट्रेट में बैठक लेते एडीम चंद्र सिंह मर्तोलिया । संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली की ओर से चार सितंबर को होने वाली सीडीएस परीक्षा द्वितीय, एनडीए और एनए द्वितीय परीक्षा के लिए नगर में 11 केंद्र बनाए गए हैं। एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया ने नामित सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीडीएस परीक्षा तीन पालियों में सुबह नौ बजे से 11 बजे, 12 बजे से दो बजे, शाम तीन से पांच बजे तक होगी। एनडीए और एनए परीक्षा द्वितीय दो पालियों में सुबह 10 से 12:30 बजे, दोपहर दो से चार बजे तक होगी।
विज्ञापन

उन्होंने सीईओ को निर्देश दिए कि अपने कार्यालय में कंट्रोल रूप की स्थापना कर परीक्षा तिथि को प्रत्येक केंद्रवार, पालीवार अभ्यर्थियों की उपस्थिति का विवरण प्राप्त कर आयोग को प्रेषित करें। उन्होंने परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को अपने-अपने केंद्रों में मूलभूत व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम सदर को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों में 200 मीटर के भीतर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू किए जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। परीक्षा संबंधित संवेदनशील सामग्री प्राप्त करने के लिए निर्धारित परीक्षा समय से दो घंटा पूर्व संबंधित कोषागार के दो तालक में उपस्थित होकर परीक्षा सामग्री प्राप्त कर परीक्षा से एक घंटा पूर्व संबंधित परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक को उपलब्ध कराएं। वहां पर एसडीएम सदर गोपाल सिंह चौहान, आयोग के प्रतिनिधि दिनेश कुमार, सौरभ सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed