{"_id":"b34ca9cb9d775f48909402f3795ed77b","slug":"naule-taste-in-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाद तो नौले के पानी में ही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाद तो नौले के पानी में ही
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 16 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही गांवों तक भी पानी की लाइनें पहुंच गई हों मगर नौलों का अपना अलग ही महत्व है। गांव में पानी की लाइनें होने के बावजूद भी लोग नौलों के ही पानी को साफ मानते हैं। पीने के लिए इसी को उपयोग में लाते हैं। बाखली वालों का कहना है कि उन्हें तो स्वाद अपने नौले के ही पानी में आता है।
विज्ञापन
बाखली गांव चौखुटिया में करीब 80 साल पुराना नौला है। ग्रामीणों ने सोमवार को नौले में सफाई की। गांव वालों का कहना है कि नौलों के अस्तित्व को बरकरार रखने की जिम्मेदारी सभी की है। सरपंच त्रिलोक सिंह कहते हैं कि
विज्ञापन
गांव के लोग आज भी नलों के बजाए नौले का पानी पीना पसंद करते हैं। शुद्धता के लिहाज से भी नौले के पानी का कोई जवाब नहीं है। ग्राम प्रधान नवीन सिंह बिष्ट बताते हैं कि लोग नौले की महत्ता को समझते हुए अपने स्तर से सफाई आदि की व्यवस्था करते रहते हैं। इस कार्य में शासन, प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिलती है। गोपुली देवी का कहना है कि नौले का पानी पीते हुए उम्र बीत गई है। नौले के पानी जैसा स्वाद नलों के पानी में नहीं है।
विज्ञापन