{"_id":"572e29dc97ca79a2e0536a4c3f5db718","slug":"naule-itself-is-shut-thirst-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटक बिटक में नौले ही बुझाते है प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटक बिटक में नौले ही बुझाते है प्यास
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Sun, 15 Mar 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्षों से उपेक्षित पड़े परंपरागत नौलों को पुनर्जीवित करने की योजना कारगर नहीं हो सकी है। प्रशासन ने पूर्व में इन नौलों के जीर्णोद्धार और संरक्षण की जिम्मेदारी जलागम विभाग को सौंपने का निर्णय लिया था लेकिन आज तक नौलों के सुधार के लिए खास काम नहीं किया गया है। जिससे यह नौले बर्बाद होते जा रहे हैं। कई नौले सूख चुके हैं और कई पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। हालांकि कई नौले गर्मियों में काम आते हैं।
विज्ञापन
अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में ही कभी सौ से अधिक नौले हुआ करते थे। पूर्व में लोग इन्हीं नौलों का पानी उपयोग में लाते थे। आधुनिकीकरण के साथ ही लोगों के घर-घर तक पेयजल लाइनें पहुंच गई। जिससे नौलों पर लोगों की निर्भरता कम होती गई। संरक्षण नहीं होने और बढ़ते अतिक्रमण के कारण नौले समाप्त होते जा रहे हैं। कई स्थानों पर तो लोगों ने सार्वजनिक पेयजल स्रोतों और नौलों पर अतिक्रमण कर उनके ऊपर भवन बना दिए हैं। जिससे उनका अस्तित्व ही समाप्त हो चुका है। अब नगर में करीब दो दर्जन के आसपास नौले ही वजूद में हैं। इनमें कई नौलों में अभी भी काफी पानी उपलब्ध है और आपात स्थिति में यही नौले काम आते हैं।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने पूर्व में सूख चुके नौलों को पुनर्जीवित करने तथा अन्य नौलों को संरक्षित करने का निर्णय लिया था। करीब दो साल पहले नौलों के संरक्षण के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने कृषि विभाग को तीन लाख से अधिक रुपए की धनराशि जारी की लेकिन इससे खास लाभ नहीं मिल सका है। लोगों के काम आने वाले अधिकांश नौले अब भी उपेक्षित हालत में हैं। अगर नगर के नौलों को संरक्षित करने के लिए प्रभावी योजना नहीं बनाई गई तो कुछ सालों में सभी नौले बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन
जो नौले ठीक हैं उनमें खर्च कर दिया बजट
लोगों का आरोप है कि नवाचार निधि से मिली लाखों की धनराशि को जीर्ण पड़े नौलों के बजाय अपेक्षाकृत ठीक हालत वाले नौलों में खर्च कर दिया गया है। जो नौले नष्ट होने की कगार पर हैं पहले उन्हें दुरुस्त किया जाना चाहिए। इधर जिला अर्थ संख्याधिकारी इला बिष्ट पंत ने बताया कि यह कार्य उनके कार्यभार संभालने से पूर्व के हैं। आगे जिन नौलों की हालत ज्यादा खराब है उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
पालिका कर्मियों ने राज नौले की सफाई की
स्थानीय लोगों की मांग पर नगरपालिका कर्मचारियों ने थपलिया में स्थित राज नौले में भरी गंदगी को साफ किया। कई लोगों ने पालिकाध्यक्ष से नौले की सफाई कराने की मांग की थी। हालांकि यह नौले पालिका परिषद के अंतर्गत नहीं हैं लेकिन लोगों की मांग पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने इसकी सफाई करवाई।
आज रानीधारा नौले पर चलेगा सफाई अभियान
नगर में कुछ मोहल्लों में लोग नौलों के रखरखाव के लिए अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं। रानीधारा के नौले के रखरखाव के लिए स्थानीय लोग भी जागरूक रहते हैं। जिससे यह नौला बर्बाद नहीं हुआ है। पूर्व पालिका सभासद त्रिलोचन जोशी ने बताया कि रविवार को रानीधारा नौले में सफाई अभियान चलाया जाएगा।