{"_id":"58cd75744f1c1b947d32a736","slug":"naughty-elements-broke-school-wall-and-windows","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने स्कूल की चाहरदीवारी और खिड़कियां तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्वों ने स्कूल की चाहरदीवारी और खिड़कियां तोड़ी
अमर उजाला ब्यूरोअल्मोड़ा
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल महतगांव में तोड़ी गई विद्यालय की चाहरदीवारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के हवालबाग विकासखंड के अंतर्गत राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल महतगांव में अराजक तत्वों का आतंक बना हुआ है। अराजक तत्वों ने गत दिवस स्कूल के दरवाजे की वेल्डिंग तोड़कर टिन उखाड़ दिया। इसके अलावा स्कूल के भवन की खिड़कियों और चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया है। अराजक तत्व स्कूल के बरामदे में मल त्याग करने के साथ ही गुटखा, सिगरेट के अवशेष फेंक गए हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति ने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
स्कूल के प्रधानाध्यापक नारायण सिंह बिष्ट और विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष बसंती देवी ने बताया कि राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल महतगांव में अराजक तत्व विद्यालय भवन और स्कूल संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अराजक तत्वों ने स्कूल के दरवाजों को तोड़ दिया है। तोड़े गए दरवाजों के स्थान पर विद्यालय प्रबंधन समिति ने लोहे के दरवाजे लगाए लेकिन गत दिवस अराजक तत्वों ने लोहे के दरवाजों की वेल्डिंग तोड़ कर टिन उखाड़ दिया हैं। अराजक तत्वों ने स्कूल की चाहरदीवारी और खिड़कियों को तोड़ कर ध्वस्त कर दिया है। अराजक तत्व स्कूल भवन की दीवारों और दरवाजों पर अमर्यादित लेखन भी कर रहे हैं। कई बार गांव के ही कुछ बच्चे अपने पालतू जानवरों को चुगाने स्कूल प्रांगण में पहुंच जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि स्कूल में सभी अभिलेख, तीन कंप्यूटर, फर्नीचर और एमडीएम के वर्तन, खाद्य सामग्री आदि रखी गई है। अराजत तत्वों के आतंक और गंदगी फैलाने के कारण विद्यालय में खाद्य सामग्री और पेयजल दूषित होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अराजत तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।