फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   National Jr. players in K.R.C. Boy's Company in Taekwondo

नेशनल जूनियर ताइक्वांडो में छाए केआरसी ब्वाइज कंपनी के खिलाड़ी

Sat, 13 Jan 2018 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sat, 13 Jan 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
National Jr. players in K.R.C. Boy's Company in Taekwondo
मेडलों के साथ ताइक्वांडो खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 37वीं जूनियर नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की ब्वाइज स्पोर्ट्स कंपनी के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित कुल तीन पदक अपने नाम किए। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह प्रतियोगिता 27 से 31 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुई थी। जिसमें देशभर से पहुंचीं 40 टीमों ने भाग लिया। ब्वाइज कंपनी के पांच खिलाड़ियों ने जूनियर सर्विसेज टीम का हिस्सा बनकर पदक जीते। कैडेट भूपाल सिंह और कान्हां मैनाली ने स्वर्ण जबकि वाई मुक्ता सिंघा ने एक कांस्य पदक जीतकर रेजीमेंट का मान बढ़ाया है। कहा कि कोच हवलदार हरी सिंह और सिपाही अमित के प्रशिक्षण और मार्ग दर्शन में कंपनी लगातार खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed