फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   National General Secretary of National Karate Academy India

जोशी बने नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव

Sun, 10 Feb 2019 11:50 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला/अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Sun, 10 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
National General Secretary of National Karate Academy India
दिल्ली में सतीश जोशी को महासचिव का प्रमाण पत्र सौंपते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
एशियन कोच और रेफरी ब्लैक बेल्ट छठी डान सतीश जोशी को नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया है। नई दिल्ली में विश्व कराटे फेडरेशन के टेक्नीकल कमेटी के सदस्य भारत शर्मा और नेशनल कराटे अकादमी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मोर ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर यह जिम्मेदारी सौंपी। कराटे के प्रति समर्पण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है।
विज्ञापन


महासचिव बनने के बाद यहां पहुंचे सतीश जोशी ने बताया कि नेशनल कराटे एकेडमी भारत में कराटे की सर्वोच्च संस्था है। यह ओलंपिक संघ, एवं विश्व कराटे फेडरेशन और खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त संस्था है।  सतीश जोशी ने बताया कि अब वह पदक विजेत खिलाड़ियों को सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे। बता दें कि सतीश जोशी पूर्व में सिंगापुर, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, थाईलैंड, हांगकांग, कनाड़ा, दक्षिण अफ्रीका, दुबई सहित दर्जनों देशों में भारत का कराटे में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्तमान में वह कराटे सहित विभिन्न मार्शल आर्ट खेलों में भी महत्वपूर्ण पदों पर हैं।  जोशी की इस नियुक्ति पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक करन माहरा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, अंतरराष्ट्रीय एथलीट सुरेश पांडेय, सुनील पांडेय, एशियन पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, बीएस मनकोटी सहित तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed