फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nanda Devi Mahotsav Blooms In Almora

आजा मां शेरो वाली तुझे कब से पुकारे तेरा लाल ...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nanda Devi Mahotsav Blooms In Almora
अल्मोड़ा नंदा देवी मेले के दौरान महिलाओं के साथ झोड़ा गातीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नंदादेवी मंदिर परिसर में चल रहे मेले में तीसरे दिन शनिवार को कदली वृक्षों को विधि-विधान से नगर के विभिन्न बाजारों से होते हुए नंदादेवी मंदिर परिसर में लाया गया। चंद वंशीय राजाओं ने कदली वृक्षों की पूजा अर्चना की। इसके बाद मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण शुरू हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को सप्तमी पर मंदिर समिति के लोग और पुजारी कर्नाटक खोला पहुंचे। जहां चंद वश के राजपुरोहित नागेश पंत, हरीश पंत ने कदली वृक्षों की विधि-विधान से पूजा कराई। जयकारे के साथ कदली वृक्षों को मंदिर परिसर में लाया गया। मंदिर परिसर में चंद वंशीय राजा करन चंद सिंह, युवराज नरेंद्र चंदराज सिंह, राजपुरोहित और मदिर के मुख्य पुजारी लीलाधर जोशी द्वारा कदली वृक्षों की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

रवि गोयल के नेतृत्व में मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण शुरू हुआ। इससे पूर्व विभिन्न महिला टीमें राम शीला मंदिर से बाजार भ्रमण करते हुए नंदादेवी मंदिर परिसर तक झोड़ा गाते हुए पहुंची। कदली वृक्ष की पूजा के समय मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज सनवाल, मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक तारा जोशी, सलाहकार दिनेश गोयल, अमरनाथ नेगी, मेला सह संयोजक अर्जुन बिष्ट, सह संयोजक परितोष जोशी समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर शुक्रवार की देर रात्रि और शनिवार को दिन में मेले में रंगारंग कार्यक्रम हुए। कैलाश कुमार ने आजा मां शेरो वाली तुझे कब से पुकारे तेरा लाल आजा मां शेरोवाली.. समेत संगीता सोनल, राधा तिवारी ने गीत प्रस्तुत किए।
मेले में कब क्या होगा
04 सितंबर- दोपहर 12 बजे हिंदी कुमाऊंनी गायन प्रतियोगिता होगी। शाम सात बजे से गर्बा, डांडिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। हिमालय सोल ग्रुप, कुमाऊंनी, हिंदी भाषण प्रतियोगिता होगी।
05 सितंबर- दिन में 12 बजे से कवि सम्मेलन, माता की चौकी कार्यक्रम होगा। स्टार नाइट में दीवान कनवाल, महिपाल मेहता, राधा तिवारी, गोपाल चम्याल, शीला पंत समेत कई कलाकार कार्यक्रम पेश करेंगे।

06 सितंबर- सुबह 11 बजे महिलाओं की सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकलेगी।

अल्मोड़ा नंदा देवी मेले के दौरान मंदिर प्रांगण में जोड़ा गाती महिलाएं।संवाद

अल्मोड़ा नंदा देवी मेले के दौरान मंदिर प्रांगण में जोड़ा गाती महिलाएं।संवाद- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed