फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nanda Devi Festival will be done with simplicity, shops will not be installed

प्रसिद्ध नंदा देवी महोत्सव पूरी तरह सादगी से होगा, दुकानें भी नहीं लगेंगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Nanda Devi Festival will be done with simplicity, shops will not be installed
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी में प्रसिद्ध नंदादेवी मेला 23 अगस्त को गणेश पूजा के साथ शुरू होगा। कोरोना महामारी के चलते इस बार मेला सादगी के साथ मनाया जा रहा है। मेला परिसर में दुकानें नहीं लगेंगी। मंदिर में एक बार में पांच भक्तों से अधिक को प्रवेश नहीं मिलेगा। भक्तों को मंदिर में जल और प्रसाद चढ़ाने की मनाही होगी और सिर्फ दर्शन की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

मां नंदादेवी मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मंगलवार को एसडीएम सीमा विश्वकर्मा के साथ हुई बैठक में कई निर्णय लिए गए। तय किया गया कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इस बार मेला परिसर में कोई भी दुकानें नहीं लगेंगी। मंदिर समिति ने मेला प्रभारी और एसडीएम सीमा विश्वकर्मा से अनुरोध किया कि नगरपालिका, विद्युत विभाग, जल संस्थान को निर्देश देकर मेले से पूर्व उचित व्यवस्था बना लें।
विज्ञापन

बताया गया कि मेला अवधि में भक्त सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मंदिर में प्रवेश करेंगे। मंदिर समिति मंदिर के सभी रास्तों में गोला बनाएगी। जिसमें मंदिर में दर्शन को आने वाले भक्त खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करेंगे। भक्तों को मंदिर में जल और प्रसाद चढ़ाने की अनुमति नहीं होगी। वह केवल भेंट चढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्तियों में किसी भी प्रकार के जल, सिंदूर, फल-फूल अर्पित करने की भी अनुमति नहीं होगी। भक्त मंदिर में घंटी भी नहीं बजा सकेंगे। बैठक में समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा, मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, सचिव एलके पंत, व्यवस्थापक अनूप साह, दिनेश गोयल, तारा चंद्र जोशी, किशन गुरुरानी, नरेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed