{"_id":"57d055494f1c1ba830319d0b","slug":"nanda-devi-festival-splash-of-colorful-programs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदादेवी महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदादेवी महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
सुंदर सजा मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदादेवी महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। देर रात तक नंदादेवी मंदिर प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बुधवार सायं भक्तों का दल ढोल-नगाड़ों के साथ शंखनाद करते हुए कदली वृक्षों को आमंत्रण देने खोल्टा गया। बृहस्पतिवार सुबह कदली वृक्षों को शोभा यात्रा के साथ नंदादेवी प्रांगण लाया जाएगा।
मंगलवार रात विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था, संस्कृति लोक कला समिति के कलाकारों और कूर्मांचल एकेडमी के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। नंदादेवी मंदिर प्रांगण में दिन में भल ईज प्रतियोगिता हुई। जिसमें मंजू बिष्ट ने पहला, जया साह ने दूसरा, किरन साह और गीता मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णयक प्रो. केसी जोशी और भास्कर साह थे। महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में भगवती बिष्ट, किरन पंत, सपना पहले तीन स्थानों पर रही। संचालन प्रीति बिष्ट, मनोज वर्मा, तारा जोशी ने किया। अव्वल रहे प्रतिभागियों को धन सिंह मेहता, किशन गुरुरानी, मनोज सनवाल, राजा भईया, लता पांडे, रीता दुर्गापाल ने पुरस्कार बांटे।
सायं के समय भक्तों का दल ढोल-नगाड़ों के साथ शंखनाद करते हुए कदली वृक्षों को आमंत्रण देने खोल्टा गया। खोल्टा में कदली वृक्षों की पूजा अर्चना की गई। गुरुवार सुबह कदली वृक्षों की नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी और नंदादेवी मंदिर प्रांगण लाकर मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण किया जाएगा। चंद वंशज पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने नंदादेवी मंदिर के अलावा कचहरी परिसर स्थित प्राचीन राम मंदिर में पूजा अर्चना की। महोत्सव के तहत आठ सितंबर को नंदादेवी मंदिर प्रांगण में महिलाओं की झोड़ा प्रतियोगिता होगी।