{"_id":"69595db86200008f68098669","slug":"namrata-from-almora-conquered-mera-peak-the-highest-trekking-peak-in-nepal-almora-news-c-232-1-shld1002-138316-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा की नम्रता ने नेपाल की सबसे ऊंची ट्रेकिंग चोटी मेरा पीक फतह की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा की नम्रता ने नेपाल की सबसे ऊंची ट्रेकिंग चोटी मेरा पीक फतह की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की शिक्षिका नम्रता साह ने नेपाल की सबसे ऊंची ट्रेकिंग चोटी मेरा पीक (6,476 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह किया है। उनकी सफलता उच्च हिमालयी पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है।
नए साल के पहले दिन सात सदस्यीय दल में मेरा पीक ट्रेकिंग चोटी को फतह करने वाली वह एकमात्र भारतीय रहीं। नम्रता की साहसिक खेलों में लगातार भागीदारी रही हैं। वर्ष 2025 में उन्होंने एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक सफलतापूर्वक पूरा किया था, जिसमें वह 14 सदस्यीय दल में एकमात्र महिला थीं जिन्होंने एवरेस्ट बेस कैंप और काला पत्थर दोनों को सफलतापूर्वक पार किया। नम्रता विद्यार्थी जीवन में स्पोर्ट्स कैप्टन रहीं। बैडमिंटन तथा हॉकी में विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया। पर्वतारोहण के अतिरिक्त उन्हें साहसिक गतिविधियों, यात्रा और चित्रकला में भी विशेष रुचि है। उनके पति सेना में अधिकारी है और परिवार को सात वर्षीय पुत्र है। उनकी उपलब्धि से उनके पिता कैलाश साह और माता मुन्नी साह खुशी से गदगद हैं।