{"_id":"5a93e2bc4f1c1bc65c8b487f","slug":"nainital-winners-in-cultural-procession-and-singing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक जुलूस और गायन में नैनीताल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक जुलूस और गायन में नैनीताल विजेता
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला कल्याण संस्था की ओर से हुई तीन दिवसीय महिला होलिकोत्सव का समापन हो गया। इस मौके पर सांस्कृतिक जुलूस और होली गायन प्रतियोगिता की विजेता टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक जुलूस और गायन में नैनीताल की नैनी महिला जागृति की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
नंदादेवी परिसर में हुए पुरस्कार कार्यक्रम में सांस्कृतिक जुलूस के लिए नैनी महिला जागृति की टीम को पहला स्थान प्राप्त हुआ। टीम को पुरस्कार स्वरूप पांच हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। दूसरे स्थान पर रही नंदादेवी महिला समिति भवाली को चार हजार, तीसरे स्थान पर रही मल्ला गल्ली जाखनदेवी अल्मोड़ा की टीम को तीन हजार और चौथे स्थान पर रही दुर्गा शक्ति समिति न्यू इंद्रा कालोनी अल्मोड़ा को पुरस्कार स्वरूप दो हजार रुपये प्रदान किए गए।
विज्ञापन
इसे अलावा अन्य छह टीमों को एक-एक हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप वितरित किए गए। मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने सभी महिला टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। इससे पूर्व बीते दिन निकले जुलूस का उद्धाटन एसएसपी पी रेणुका देवी ने किया था। इधर नंदादेवी मंदिर परिसर में हुई होली गायन प्रतियोगिता में भी नैनीताल की टीम प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन
स्यूनराकोट दूसरे, रैलापानी तीसरे और मल्ला गल्ली जाखनदेवी की महिला टीम चौथे स्थान पर रही। महिला कल्याण संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने अतिथियों का स्वागत जबकि पुष्पा सती ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, मनोज सनवाल प्रताप सिंह सत्याल, मोहन जोशी, तारू जोशी, पंकज वर्मा, घनानंद जोशी, मनोज वर्मा, मुन्ना वर्मा के अलावा महिला कल्याण संस्था की आशा पंत, चंद्रा अग्रवाल, सुनैना मेहरा, राधिका जोशी, रमा जोशी, दीपा जोशी, मंजू रावत, कल्पना जोशी, अनीता रावत, गीता साह आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता में विक्टोरिया क्लब, व्यापार मंडल, सांई निष्काम समिति, शरद साह बेकरी द्वारा भी सहयोग किया गया।